Hindi Newsबिहार न्यूज़bhagalpur news on matter of removing tractor sticks went on both sides village turned into police camp

भागलपुर: ट्रैक्टर हटाने की बात पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड के बभनगामा गांव में रविवार सुबह आठ बजे दरवाजे के आगे सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को हटाने की बात पर दो समुदायों के बीच जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। जिससे गांव में तनाव...

Malay Ojha भागलपुर हिन्दुस्तान टीम, Sun, 1 Aug 2021 08:39 PM
share Share
Follow Us on
भागलपुर: ट्रैक्टर हटाने की बात पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड के बभनगामा गांव में रविवार सुबह आठ बजे दरवाजे के आगे सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को हटाने की बात पर दो समुदायों के बीच जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। जिससे गांव में तनाव की स्थिति हो गयी। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मारपीट में  दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गये। किसी का सिर फटा तो किसी का हाथ टूटा। घायलों में एक पक्ष से मो. गुलजार, मो. शहाबुद्दीन एवं मो. अशफाक हैं तो दूसरे पक्ष से विनय चौधरी, रविशंकर चौधरी, मृणाल चौधरी, मंगल चौधरी हैं। घटना की सूचना लोगों ने डीआईजी, एसपी, एसडीपीओ को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। एक पक्ष के मो. आरिफ को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार, खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार एवं भवानीपुर ओपी प्रभारी रमेश साह समेत अन्य कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को नियंत्रित किया। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उधर, इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह समेत बीडीओ सतीश कुमार एवं सीओ बलिराम प्रसाद, दारोगा रामप्रवेश राम दर्जनों पुलिस जवान के साथ गांव में कैंप कर रहे हैं। बभनगामा गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसडीओ अखिलेश कुमार भी बभनगामा पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेते दिखे। घटनास्थल पर तीन पालियों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रथम पाली में 2 बजे से 10 बजे तक रविरंजन कुमार कृषि समन्वयक बिहपुर, 10 बजे से 6 बजे तक नीतेश्वर पांडेय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, 6 बजे 2 बजे तक कुमार सदाशिव कृषि समन्वयक शामिल हैं।

दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

मारपीट की घटना में दोनों पक्षों में थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। एक पक्ष के रविशंकर चौधरी ने मो. मुबारक, मो. आरिफ, मो. डोमी, मो. मारूफ, मो. बारीक, मो. जरीफ अली, मो. अकबर, मो. अबूबकर, मो. चून्ना, मो. राजा, मो. शोएब, मो. सनोबर, मो. मनोबर व मो. बाबर को नामजद किया है। वहीं दूसरे पक्ष से मो. अकबर  ने मंगल चौधरी, करण चौधरी, आजाद चौधरी, दुर्गेश चौधरी,  लखन चौधरी, बंटी चौधरी, हिमांशु चौधरी समेत 15-20 अज्ञात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है। जांच की जा रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें