Hindi NewsBihar Newsbhagalpur girls hostel me supritendant ne jari kiya burqa pehenne ka farmaan students ne kaha sharia law bardasht nahi
भागलपुर: गर्ल्स हॉस्टल में जारी हुआ बुर्का पहनने का फरमान, छात्राएं बोली- शरिया कानून बर्दाश्त नहीं, गेट पर किया पथराव

भागलपुर: गर्ल्स हॉस्टल में जारी हुआ बुर्का पहनने का फरमान, छात्राएं बोली- शरिया कानून बर्दाश्त नहीं, गेट पर किया पथराव

संक्षेप:

बिहार के भागलपुर में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों के लिए बुर्का पहनने का फरमान जारी हुआ है। इसे लेकर उन्होंने हॉस्टल परिसर में काफी हंगामा किया। छात्राओं ने हॉस्टल...

Sep 12, 2021 01:27 pm ISTSneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बिहार के भागलपुर में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों के लिए बुर्का पहनने का फरमान जारी हुआ है। इसे लेकर उन्होंने हॉस्टल परिसर में काफी हंगामा किया। छात्राओं ने हॉस्टल सुप्रीटेंडेंट पर कैंपस के अंदर बुर्का पहनने का फरमान जारी करने पर नाराजगी जताई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इतना ही नहीं छात्राओं ने हॉस्टल के गेट पर भी पथराव किया। उनका कहना है कि शरिया कानून बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक छात्रा का कहना है कि हम जब भी पैंट पहनते हैं तो अधीक्षक छात्राओं को गाली देती हैं। वे हमारे माता-पिता को भी गलत जानकारी देती हैं कि हम लड़कों से बात करते हैं।

रिसर्च स्कॉलर छात्रा का कहना है कि बिहार में गर्मी के मौसम में बुर्का पहनना आसान नहीं है। इसी वजह से हम कभी-कभी परिसर के अंदर पैंट और टीशर्ट पहन लेती हैं। जब भी वह किसी छात्रा को पैंट में देखती हैं तो डांटती-फटकारती हैं। घटना की सूचना मिलने पर नाथ नगर की सर्कल ऑफिसर पुलिस टीम के साथ गर्ल्स हॉस्टल पहुंची और मामले को संभाला।

वहीं हॉस्टल की अधीक्षक ने छात्राओं द्वारा उनके ऊपर लगाए आरोपों से मना किया है। यह मामला अब जिला शिक्षा अधिकारी तक भी पहुंच चुका है। सर्कल ऑफिसर ने बताया कि हमने छात्राओं और अधीक्षक के बयान ले लिए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। हम जल्द जिला शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट सौंपेंगे।

Sneha Baluni

लेखक के बारे में

Sneha Baluni
पत्रकारिता का करीब एक दशक का अनुभव। दिल्ली यूनिवर्सिटी, भारतीय जनसंचार संस्थान और गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई। दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी खबरों पर विशेष नजर। समय मिलने पर बैंडमिंटन खेलना, प्रकृति की सैर पसंद है। लाइव हिन्दुस्तान से पहले लाइव इंडिया, जनसत्ता, अमर उजाला में अलग-अलग भूमिकाओं में काम करने का मौका मिला। एनजीओ में भी काम का अनुभव। स्नेहा मूलरूप से उत्तराखंड के कोटद्वार जिले की रहने वाली हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।