लालू ने 7 टिकट दे दिया तो स्वार्थी हो गए; यादव, मुस्लिम के साथ कुशवाहा वोटर्स पर भी भड़के देवेश चंद्र ठाकुर

Jun 17, 2024 04:30 pm ISTSandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

यादव- मुस्लिम के बाद जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के निशाने पर कुशवाहा वोटर्स भी आ गए। उन्होने कहा कि लालू ने 7 टिकट दे दिया तो कुशवाहा खुश होकर स्वार्थी हो जाएंगे।

लालू ने 7 टिकट दे दिया तो स्वार्थी हो गए; यादव, मुस्लिम के साथ कुशवाहा वोटर्स पर भी भड़के देवेश चंद्र ठाकुर

यादव-मुसलमानों का पर्सनल काम नहीं करने का बयान देने वाले नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कुशवाहा वोटर्स को भी खरी-खोटी सुनाई है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद देवेश ठाकुर ने कहा कि कुशवाहा वोटर इसलिए कटा क्योंकि लालू यादव ने कुशवाहा समाज के 7-7 लोगों को टिकट दे दिया। इससे कुशवाहा समाज खुश हो गया। लेकिन अगर मैं कह दूं कि अपना काम कराने के लिए लालू  के सात कुशवाहा के पास जाइए तो कैसा लगेगा।

जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने कुशवाहों को सात टिकट दे दिया। तो इतने खुश हो गए, और इतने स्वार्थी हो जाएंगे आप। आपकी पार्टी के उपमुख्यमंत्री हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के हैं। उपेंद्र कुशवाहा जीतते तो केंद्रीय मंत्री बनते। दो स्थापित नेता होते। मैं कहता हूं कि अगर आपके तीन-चार सांसद बन जाते तो आपको सीतामढ़ी में क्या फर्क पड़ता। आप उससे जाते काम करवाने, सोच देखिए कितनी विकृति है। देवेश ठाकुर ने कहा कि मैं दुख से नहीं कह रहा सिर्फ चर्चा कर रहा है। कि हमारे बिहार की क्या परिस्थिति है। अगर मैं कह दूं कि अपना काम कराने के लिए लालू के सात कुशवाहा के पास जाइए तो कैसा लगेगा।

दरअसल इस बार काराकाट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा था। और महागठबंधन के माले प्रत्याशी राजाराम को जीत हासिल हुई थी। वहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। और एनडीए कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाही तीसरे नंबर पर थे। उपेंद्र को अपनी हबी बिरादरी कुशवाहा का वोट नहीं मिला था। इसी बात को लेकर देवेश ठाकुर कुशवाहा वोटर्स पर भड़के हुए दिखे। 

यह भी पढ़िए- यादव, मुसलमान के पर्सनल काम नहीं करूंगा, पब्लिक काम होंगे; देवेश चंद्र ठाकुर का सुर बदला

हालांकि इससे पहले वो यादव और मुसलमान वोटर्स को भी खरी-खरी सुना चुके हैं। यादव और मुस्लिम बिरादरी का भी वोट नहीं मिलने को लेकर देवेश ठाकुर ने कहा कि वो उनका कोई भी पर्सनल काम नहीं करेंगे। उनके पास आएंगे तो स्वागत होगा। चाय-मिठाई दी जाएगी। लेकिन उनका निजी काम नहीं करूंगा। 

आपको बता दें सीतामढ़ी लोकसभा सीट से एनडीए के जेडीयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर ने 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्हें 515719 जबकि आरजेडी के अर्जुन राय को 464363 वोट मिले थे।। देवेश ठाकुर को जीत तो मिली लेकिन बहुत बड़े अंतर से नहीं, और वोट भी कम मिले। जिससे चलते वो खफा दिख रहे हैं। 

Sandeep

लेखक के बारे में

Sandeep
संदीप सिंह पाल लाइव हिन्दुस्तान में पिछले तीन वर्षों से बिहार टीम में काम कर रहे हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले संदीप ने इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में अपनी एक पहचान बनाई है। यूपी और बिहार की राजनीतिक और अपराध जैसे विषयों पर उनकी पकड़ है। इसके अलावा खेल और मानवीय मुद्दों पर भी वह लिखते आए हैं। बीए (पॉलिटिकल साइंस) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट संदीप का बैकग्राउंड उन्हें पॉलिटिकल और क्राइम के अलावा अन्य समसामयिक विषयों पर विश्लेषण करने योग्य बनाता है। 2022 से वह यूपी और बिहार की तमाम खबरें लिख रहे हैं। टीवी मीडिया का भी उनके पास लंबा अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।