ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहार: हाजीपुर में पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत चार घायल

बिहार: हाजीपुर में पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत चार घायल

सदर थाना पुलिस पर गुरुवार की दोपहर थाना क्षेत्र के चांदी गांव में हमलावरों ने हमला बोल दिया। अचानक इस हमले में थानाध्यक्ष सहित चार लोग घायल हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हमला सदर थाना...

बिहार: हाजीपुर में पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत चार घायल
हाजीपुर | नगर संवाददाताFri, 17 May 2019 12:01 AM
ऐप पर पढ़ें

सदर थाना पुलिस पर गुरुवार की दोपहर थाना क्षेत्र के चांदी गांव में हमलावरों ने हमला बोल दिया। अचानक इस हमले में थानाध्यक्ष सहित चार लोग घायल हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हमला सदर थाना क्षेत्र 
के चांदी में सड़क करने वाले लोगों ने किया। 

बताया जाता है कि थानाध्यक्ष रोहन कुमार अपने साथ सब इंस्पेक्टर सीबी शुक्ला, सब इंस्पेक्टर पुष्पा कुमारी और सिपाही मणिभूषण कुमार क्षेत्र में घूम रहे थे। जैसे ही ये सभी हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर चांदी गांव के नजदीक पहुंचे। तभी इन्होंने देखा कि कुछ लोग सड़क जाम किए हुए हैं। गाड़ी रोककर सभी नीचे उतरे और जानकारी लेने का प्रयास करने लगे कि आखिर लोगों ने जाम लगाया है। अभी कुछ लोगों से इस संबंध में जानकारी ले ही रहे थे कि अचानक 50 की संख्या में पहुंचे लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों के हाथ में लाठी, डंडा, बांस और बल्ली था। अचानक हुए इस हमले में थानाध्यक्ष सहित चार पुलिस पदाधिकारियों को चोट लगी। 

भीड़ के धावा बोलने के बाद पुलिसकर्मियों के पास घटनास्थल से भागने के अलावा कोई चारा नहीं था। सभी घायल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना कि सूचना पर नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार भी दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में इलाज के बाद चारों घायल पुलिसकर्मियों को डॉक्टर ने छोड़ दिया। 

बताया जाता है कि चांदी गांव में मंगलवार को क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में मारपीट हो गई थी। मारपीट के दौरान ही स्टंप से प्रिंस कुमार नामक एक नाबालिग बच्चे को मारकर किसी ने घायल कर दिया। प्रिंस चांदी गांव के ही रहने वाले सुनील सिंह का पुत्र है। विकेट की चोट से घायल बच्चे का इलाज पहले हाजीपुर के प्राइवेट अस्पताल में हुआ, लेकिन गंभीर स्थिति देख डॉक्टर ने इसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान ही पटना में गुरुवार के सुबह बच्चे की मौत हो गई। मौत की सूचना पर लोग आक्रोशित हो गए और हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इसी जाम को देख सदर थानाध्यक्ष जामस्थल पर रुके थे और इसी दौरान हमलावरों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। 

पुलिस पर हमले के मामले में आरोपितों को चिह्नित किया जा रहा है। इस घटना के मुख्य आरोपित की भी पहचान की जा रही है। बहुत जल्द पहचान के बाद सभी के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज की जाएगी। हमलावरों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। 
- मानवजीत सिंह ढिल्लो, एसपी, वैशाली

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें