Hindi NewsBihar NewsAshok Chaudhary also got the charge of Education Minister now three departments will take over
अशोक चौधरी को मिला शिक्षा मंत्री का भी प्रभार, अब संभालेंगे तीन विभाग

अशोक चौधरी को मिला शिक्षा मंत्री का भी प्रभार, अब संभालेंगे तीन विभाग

संक्षेप:

बिहार में एनडीए ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बना ली है, लेकिन विवादों से दामन अब भी नहीं छूट रहा है। भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण विरोधी दलों के निशाने पर आने वाले शिक्षा मंत्री...

Nov 19, 2020 05:35 pm ISTYogesh Yadav पटना लाइव हिन्दुस्तान टीम,
share Share
Follow Us on

बिहार में एनडीए ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बना ली है, लेकिन विवादों से दामन अब भी नहीं छूट रहा है। भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण विरोधी दलों के निशाने पर आने वाले शिक्षा मंत्री डॉ. मेवालाल चौधरी ने इस्‍तीफा दे दिया है। राज्‍यपाल फागू चौहान ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। डॉ. मेवालाल चौधरी के इस्‍तीफे के बाद बिहार के भवन निर्माण और समाज कल्याण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी को शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अशोक चौधरी पर पहले से ही बिहार के भवन निर्माण और समाज कल्याण विभाग की जिम्‍मेदारी है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह पर राज्यपाल ने अगले आदेश तक अशोक चौधरी को शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया है। अशोक चौधरी जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वह पहले कांग्रेस में भी रह चुके हैं।

मेवालाल ने पहले पदभार संभाला, फिर दिया इस्‍तीफा
विवादों में घिरे शिक्षा मंत्री डॉ. मेवालाल चौधरी ने आज ही पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि जो हमारे खिलाफ बोल रहे हैं और यह कह रहे है कि मेरी पत्नी की मौत के लिए मैं जिम्मेवार हूं, उनके खिलाफ आज ही 50 करोड़ की मानहानि का केस करूंगा और आज ही उनके पास लीगल नोटिस जाएगा, लेकिन शाम होते होते उन्‍होंने इस्‍तीफा देकर सभी को चौंका दिया। 
 बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति रहते समय मेवालाल चौधरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और उन पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी। इसके बाद जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से उन्हें निलंबित कर दिया गया था। यही वजह है कि विपक्ष लगातार नीतीश सरकार को टारगेट पर ले रही है। 

तेजस्वी यादव लगातार मेवालाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को उठा रहे थे। आज भी उन्होंने इस मसले पर ट्वीट कर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हत्या और भ्रष्टाचार के अनेक मामलों में IPC की 409, 420, 467, 468, 471 और 120B धारा के तहत आरोपी मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाने से बिहारवासियों को क्या शिक्षा मिलती है?

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav
योगेश यादव देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं। यहीं के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से कामर्स में ग्रेजुएशन किया। काशी विद्यापीठ से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री (MJMC) ली है। 2001 में अमर उजाला से करियर की शुरुआत की। 2008 में हिन्दुस्तान ज्वाइन किया और चंडीगढ़ के साथ प्रयागराज एडिशन को लांच कराने में भूमिका निभाई। हिन्दुस्तान वाराणसी में लंबे समय तक सिटी और अपकंट्री इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाने के बाद 2020 में डिजिटल टीम का हिस्सा बने। राजनीतिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।