Hindi NewsBihar NewsAmit Shah election rally in Karakat after PM Modi BJP vigorous campaign for Upendra Kushwaha
पीएम मोदी के बाद अमित शाह की काराकाट में चुनावी रैली, उपेंद्र कुशवाहा के लिए बीजेपी का धुआंधार प्रचार

पीएम मोदी के बाद अमित शाह की काराकाट में चुनावी रैली, उपेंद्र कुशवाहा के लिए बीजेपी का धुआंधार प्रचार

संक्षेप:

केंद्रीय मंत्री अमित शाह काराकाट में रविवार को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा की सभा की थी।

May 25, 2024 08:35 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की हॉट सीटों में से एक काराकाट में एनडीए प्रत्याशी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) धुआंधार प्रचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की काराकाट में रैली होने जा रही है। शाह रविवार औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। यह क्षेत्र काराकाट लोकसभा के अंतर्गत आता है। इस सीट पर पीएम मोदी ने शनिवार को ही एक रैली की। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अमित शाह रविवार 25 मई को बिहार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उनकी पहली रैली काराकाट तो दूसरी सासाराम लोकसभा क्षेत्र में होगी। शाह दोपहर में करीब 12.30 बजे औरंगाबाद के दाउदनगर पुहंचेंगे और एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद वहां से कैमूर आएंगे। यहां जगजीवन स्टेडियम में सासाराम लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी शिवेश राम के लिए प्रचार करेंगे। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर पहुंचे। उन्होंने काराकाट, पाटलिपुत्र और बक्सर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। काराकाट लोकसभा क्षेत्र के तहत रोहतास जिले के डेहरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में गैस सिलेंडर चुनाव चिह्न पर वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैंने आपको गैस सिलेंडर दिए, अब आप गैस सिलेंडर पर वोट दें। उन्होंने यह भी कहा कि जिसकी सरकार बनने जा रही है, उसे ही वोट दें, किसी और को वोट देकर बेकार न करें।

बता दें कि काराकाट में एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ महागठबंधन की ओर से सीपीआई माले के टिकट पर राजाराम कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी के बागी भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। पवन सिंह को बीजेपी ने निष्कासित कर दिया है लेकिन काराकाट में जोर-शोर से प्रचार करने के चलते एनडीए को अपना वोटबैंक खिसकने का डर सता रहा है। इसलिए बीजेपी से कुशवाहा के समर्थन में धुआंधार प्रचार किया जा रहा है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।