ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारविधानसभा चुनाव के बाद पहली बार बिहार आए अमित शाह, मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर की चर्चा

विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार बिहार आए अमित शाह, मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर की चर्चा

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार चुनाव के बाद पहली बार सोमवार को पटना आए। वह नीतीश मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे। उनके साथ भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी पटना पहुंचे। अपने...

विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार बिहार आए अमित शाह, मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर की चर्चा
पटना, हिन्दुस्तान टीमMon, 16 Nov 2020 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार चुनाव के बाद पहली बार सोमवार को पटना आए। वह नीतीश मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे। उनके साथ भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी पटना पहुंचे। अपने एक दिवसीय बिहार दौरे के दौरान अमित शाह और नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ तीन घंटे तक मंत्रणा की। 

एयरपोर्ट से सीधे वे प्रदेश भाजपा कार्यालय आए। इसके बाद वे राजभवन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद देर रात एक होटल में एनडीए नेताओं के साथ रात का खाना खाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा के दोनों नेताओं ने सरकार में शामिल हुए सभी मंत्रियों से मुलाकात कर सबों को बधाई दी। राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद दोनों नेता एक होटल चले गए। वहां उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ लगभग तीन घंटे तक बैठक की। 

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के साथ ही पार्टी को और विस्तार देने पर भी चर्चा हुई। चुनावी प्रदर्शन पर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय मौजूद रहे। सभी नेताओं ने रात का खाना होटल में ही खाया। देर रात 10 बजे के बाद दोनों नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें