देवेश चंद्र ठाकुर के यादव-मुसलमान बयान के बाद गिरिराज सिंह बोले- धोखेबाजों का काम नहीं करूंगा

Jun 19, 2024 03:35 pm ISTSandeep हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के यादव-मुस्लिम वाले बयान का समर्थन करते हुए बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं भी धोखेबाजों का काम नहीं करूंगा। वोटर्स को संकीर्ण मानसिकता छोड़नी होगी।

देवेश चंद्र ठाकुर के यादव-मुसलमान बयान के बाद गिरिराज सिंह बोले- धोखेबाजों का काम नहीं करूंगा

सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के यादव-मुसलमान वाले बयान पर अब बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने समर्थन करते हुए कहा कि मैं भी पीड़ा महसूस कर रहा हूं। और मैं भी धोखेबाज लोगों का काम करने के पक्ष में नहीं हूं। दरअसल सीतामढ़ी में आभार सभा को संबोधित करते हुए देवेश ठाकुर ने कहा था कि उन्होने यादव और मुसलमान के बहुत सारे काम किए लेकिन इन लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया। अगर ये मेरे पास आएंगे तो उनका स्वागत है, उनको चाय-मिठाई तो दूंगा लेकिन उनके काम नहीं करूंगा। 

वहीं इस मामले पर गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार जब योजना देने में किसी से भेदभाव नहीं करती। वहीं, लोग भी योजनाओं का लाभ लेते समय भेदभाव नहीं करते हैं तो उन्हें वोट देने में भी अपनी संकीर्ण मानसिकता को छोड़ना चाहिए। गिरिराज ने कहा कि देश को तोड़ने की साजिश हो रही है। कट्टरपंथी मिशन मोड में काम कर रहे हैं। उन्हें देश के विकास से कुछ लेना देना नहीं है। ये लोग इस्लामिक स्टेट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। लोस चुनाव के परिणाम से कई बातें साफ हो गई हैं। 

यही भी पढ़िए यादव, मुसलमान के पर्सनल काम नहीं करूंगा, पब्लिक काम होंगे; देवेश चंद्र ठाकुर का सुर बदला

हिंदू समाज को एकजुट होकर अपने अस्तत्वि को बचाने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने सीतामढ़ी के जदयू सांसद देवेशचंद्र ठाकुर के बयान को सही बताते हुए कहा कि उनका दर्द जुबान पर आ गया है। कुछ दिन में कई लोगों की पीड़ा सामने आने वाली है। माई समीकरण की चर्चा करते हुए कहा कि यादव तो भटक गए हैं। उनको कुछ दिन बाद पता चलेगा कि किस गठजोड़ का साथ दे रहे हैं। गिरिराज ने कहा, जहां तक मुस्लिम समाज का सवाल है तो मैं भी इनका काम करने के पक्ष में नहीं हूं। एनडीए सरकार किसी से भेदभाव नहीं करती है। 

उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून के सवाल पर कहा कि यह देश की मांग है। इसके लिए वह लगातार आवाज उठाते रहे हैं। राजद, कांग्रेस व कम्युनस्टि पार्टी की नीयत पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि वे जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। संविधान बदलने व आरक्षण जैसे मामले चुनाव में उठाकर वोट ठगने का काम किया है।

मंत्री ने कहा कि जल्द ही वे किशनगंज से सनातन हिंदू जागरण यात्रा निकालने जा रहे हैं। मौके पर प्रवीण चंद्र किशोर, शांति स्वरूप शर्मा, मनीष कुमार, डॉ. अशोक शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, शंभू कुमार, अधिवक्ता राजीव कुमार आदि थे। ये बातें गिरिराज सिंह ने भाजपा नेता देवांशु किशोर के घर मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं। 
 

Sandeep

लेखक के बारे में

Sandeep
संदीप सिंह पाल लाइव हिन्दुस्तान में पिछले तीन वर्षों से बिहार टीम में काम कर रहे हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले संदीप ने इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में अपनी एक पहचान बनाई है। यूपी और बिहार की राजनीतिक और अपराध जैसे विषयों पर उनकी पकड़ है। इसके अलावा खेल और मानवीय मुद्दों पर भी वह लिखते आए हैं। बीए (पॉलिटिकल साइंस) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट संदीप का बैकग्राउंड उन्हें पॉलिटिकल और क्राइम के अलावा अन्य समसामयिक विषयों पर विश्लेषण करने योग्य बनाता है। 2022 से वह यूपी और बिहार की तमाम खबरें लिख रहे हैं। टीवी मीडिया का भी उनके पास लंबा अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।