Hindi NewsBihar NewsAfter Amit Shah Nitish kumar meeting stir in JDU bihar CM calls party meeting Many leaders including MLA arrived
अमित शाह-नीतीश की मुलाकात के बाद जेडीयू में हलचल तेज, सीएम ने बुलाई बैठक; विधायक समेत कई नेता पहुंचे

अमित शाह-नीतीश की मुलाकात के बाद जेडीयू में हलचल तेज, सीएम ने बुलाई बैठक; विधायक समेत कई नेता पहुंचे

संक्षेप:

अमित शाह के दिल्ली रवाना होने के एक दिन बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू की अहम बैठक बुलाई। बैठक में पार्टी के विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी समेत अन्य नेता शामिल हुए हैँ।

Dec 11, 2023 06:08 pm ISTMalay Ojha लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के दौरान राजधानी पटना में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ अमित शाह का स्वागत किया। अमित शाह के दिल्ली रवाना होने के एक दिन बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू की अहम बैठक बुलाई। इस बैठक में पार्टी के तमाम विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी समेत अन्य नेता शामिल शामिल हुए। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जेडीयू नेताओं के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों-सिद्धांतों पर चलते हुए उनके सपनों को पूरा करने में लगा हूं। वंचितों और कमजोर वर्गों को सशक्त करने की दिशा में राज्य सरकार ने कई कार्यक्रम और योजनाएं चलाईं। वहीं, महिला सशक्तीकरण को लेकर भी बिहार में जो काम हुए हैं, वो एक मिसाल है। इन योजनाओं का काफी लाभ संबंधित वर्ग को मिला है। 

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी चर्चा से संबंधित जानकारी ली और कई दिशा-निर्देश भी दिए। नीतीश कुमार ने बताया कि 128 विधासभा क्षेत्र में कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया जा चुका है। शेष विधानसभा क्षेत्र में कुछ दिनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 24 जनवरी को वेटनरी कॉलेज मैदान में पार्टी द्वारा आोयजित कर्पूरी जन्मशताब्दी की तैयारी की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अच्छे से कार्यक्रम कीजिए। हाल ही में दलित संसद का आयोजन बहुत ही बेहतर ढंग से पार्टी ने किया था। मालूम हो कि कर्पूरी चर्चा को सफल बनाने के लिए 11 टीमें बनाई गई हैं।