ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारसीबीएसई राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए बिहार के नालंदा के साइंस टीचर डॉ. प्रमोद का चयन

सीबीएसई राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए बिहार के नालंदा के साइंस टीचर डॉ. प्रमोद का चयन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई टीचर अवार्ड 2019-20 के लिए शिक्षकों और प्राचार्य की सूची जारी कर दी है। इस बार देश भर से 39 सीबीएसई स्कूल के शिक्षक, प्राचार्य और उप प्राचार्य का...

सीबीएसई राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए बिहार के नालंदा के साइंस टीचर डॉ. प्रमोद का चयन
पटना। वरीय संवाददाता Sun, 30 Aug 2020 11:06 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई टीचर अवार्ड 2019-20 के लिए शिक्षकों और प्राचार्य की सूची जारी कर दी है। इस बार देश भर से 39 सीबीएसई स्कूल के शिक्षक, प्राचार्य और उप प्राचार्य का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है। कुल 39 में 17 शिक्षक, 12 प्राचार्य और उप प्राचार्य हैं।
 
इसमें सैनिक स्कूल नालंदा के सीनियर सेकेंड्री के साइंस टीचर डॉ. प्रमोद कुमार का चयन किया गया है। प्रमोद कुमार बिहार से चुने गये अबतक एकमात्र शिक्षक हैं, जिन्हें सीबीएसई द्वारा गणित राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा पहली बार चुना गया है। अभी तक शिक्षकों का चयन क्षेत्रीय कार्यालय सीबीएसई द्वारा किया जाता था। 

ज्ञात हो कि शिक्षक पुरस्कार के लिए देश भर से 18 हजार आवेदन बोर्ड के पास ऑनलाइन भेजे गये थे। इसमें से पहली बार 1500 शिक्षकों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके बाद 103 शिक्षक फाइनल स्टेज तक पहुंचे। इसके बाद बोर्ड ने टॉप-10 मेधा सूची जारी की। इसमें कुल 17 शिक्षक शामिल हैं। प्राचार्य केटेगरी में बिहार के एक भी प्राचार्य या उप प्राचार्य शामिल नहीं हैं। 

मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग में प्रमोद कुमार का रहा विशेष योगदान 
कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में मनोवैज्ञानिक काउंसलर के तौर पर शिक्षक प्रमोद कुमार का विशेष योगदान रहा। सीबीएसई के साथ शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित तमाम मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग में प्रमोद कुमार ने अपना योगदान दिया। अभी मनोदर्पण काउंसिंलिंग में भी प्रमोद कुमार छात्रों की काउंसिलिंग कर रहे हैं। प्रमोद कुमार ने बताया कि यह बहुत ही खुशी की बात है। पुरस्कार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। पुरस्कार वितरण दिल्ली में पांच सितंबर को किया जायेगा। इसके लिए कोरोना निगेटिव होना जरूरी है। सभी शिक्षकों और प्राचार्य को कोरोना टेस्ट करवाने को कहा गया है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें