A businessman was shot dead in Nathnagar Bhagalpur district बेगूसराय के बाद अब भागलपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, व्यापारी की हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsA businessman was shot dead in Nathnagar Bhagalpur district

बेगूसराय के बाद अब भागलपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, व्यापारी की हत्या

बेगूसराय की घटना के 24 घंटे ही बीते थे कि भागलपुर जिले में बदमाशों का बेखौफ अंदाज देखने को मिला है। बदमाशों ने एक व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार भी हो गए।

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीThu, 15 Sep 2022 01:05 AM
share Share
Follow Us on
बेगूसराय के बाद अब भागलपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, व्यापारी की हत्या

बिहार के बेगूसराय में दिन दहाड़े हुए गोलीकांड की घटना ठीक एक दिन बाद बुधवार को बदमाशों ने बेगूसराय में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। व्यापारी को चार गोलिया लगीं थीं। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तारने की बात कह रही है।

घटना को लेकर भागलपुर एसएसपी बाबू राम ने कहा, जिले के नाथनगर में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें 4 गोलियां लगी थीं। हमलावर व्यक्ति की हत्या करने के उद्देश्य से आए थे, आगे की जांच चल रही है। हम उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।

मंगलवार का दिन काला दिन के रूप में बेगूसराय याद किया जाएगा, क्योंकि जिले के इतिहास में पहली बार बेखौफ बाइक सवार दो बदमाशों ने 11 निर्दोष लोगों को गोली मार दी। इनमें से एक की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि शेष अन्य घायल हो गए। जख्मियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दिनदहाड़े फायरिंग करने की घटना सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। CCTV फुटेज के जरिए पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है। जिले से सटे कई अन्य जिलों पटना, लखीसराय, नालंदा, समस्तीपुर, खगड़िया पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।