ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारअररिया में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर

अररिया में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर

बिहार के अररिया जिले के खैरा (फारबिसगंज) के एक मोहल्ले में आठ साल की  बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। बच्ची का इलाज फारबिसगंज के एक निजी...

अररिया में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर
अररिया, हिन्दुस्तान टीमFri, 23 Jul 2021 11:23 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

बिहार के अररिया जिले के खैरा (फारबिसगंज) के एक मोहल्ले में आठ साल की  बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। बच्ची का इलाज फारबिसगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना गुरुवार शाम की है। 

इस बाबत पीड़िता की मां के बयान पर एक युवक समेत दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बयान के अनुसार गुरुवार शाम वे अपनी पुत्री की चिल्लाने की आवाज सुनने पर जब घर के अंदर गई तो देखा कि चौकी पर बेटी बेहोश पड़ी हुई है। इलाज के लिए फारबिसगंज ले जाया गया। बच्ची को जब होश आया तो उन्होंने बताया कि दिलीप यादव ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया है। 

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी युवक उसके साथ फारबिसगंज रेफरल अस्पताल तक पहुंचा था लेकिन बच्ची को होश आने के बाद वह वहां से भाग गया। रात में आरोपी युवक का मौसेरा भाई पवन कुमार यादव एवं एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन लोगों को डेढ़ लाख रुपए लेकर मामला को रफा-दफा करने की बात भी कही। इसके बाद वह दोनों वहां से चला गया। चिकित्सकों के द्वारा पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। एक मासूम बच्ची के साथ हुए हादसे के बाद पूरे गांव के लोग आक्रोशित हैं। 

डीएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि घटना बहुत ही गंभीर है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इधर फारबिसगंज थाने के महिला दारोगा मीरा कुमार ने इलाजरत पीड़िता जा हाल चाल लेकर उसकी मां का फर्द बयान लिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें