ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारगया की महिला में कोरोना की पुष्टि, बिहार में Covid-19 संक्रमितों की संख्या हुई 24

गया की महिला में कोरोना की पुष्टि, बिहार में Covid-19 संक्रमितों की संख्या हुई 24

बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके बाद अब राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 24 हो गई है। आरएमआरआई में गया की...

गया की महिला में कोरोना की पुष्टि, बिहार में Covid-19 संक्रमितों की संख्या हुई 24
हिन्दुस्तान,पटनाWed, 01 Apr 2020 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके बाद अब राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 24 हो गई है। आरएमआरआई में गया की एक 40 वर्षीय महिला का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। महिला की दुबई की ट्रेवल हिस्ट्री है। संस्थान के निदेशक पीके दास ने इसकी पुष्टि की है। 24 में से एक की मौत हो चुकी है जबकि एक मरीज एम्स से ठीक होकर घर जा चुका है।

तेजी से बढ़े मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिन संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनसे जुड़े लोगों को आइसोलेट करने का काम शुरू कर दिया गया है। गोपालगंज में जिस युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है, उसके घर के 20 लोगों को आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को आपात बैठक कर संक्रमित लोगों से जुड़े व्यक्तियों की अधिक से अधिक जांच कराए जाने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि प्रदेश के विभिन्न इलाकों से दिल्ली जमात में भी भाग लेने वाले वापस लौटे हैं, ऐसे लोगों की भी पहचान की जा रही है।

चारों पॉजिटिव विदेश से लौटे हैं
सीवान में मिले चारों कोरोना पॉजिटिव 15 मार्च के बाद खाड़ी देश से बिहार लौटे हैं। जब इनकी ट्रैवल हिस्ट्री निकाली गई तो ये मस्कट, बहरीन, शारजाह और अबूधाबी में काम करने वाले निकले। पटना का पहला मरीज सैफ भी कतर से वापस आया था। उसके संपर्क में आने से अब तक 11 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

पटना में भी हुर्ई जमात की जांच
दिल्ली में जमात के बड़े खुलासे के बाद पटना में भी हड़कंप मच गया। मंगलवार को धार्मिक स्थलों पर 17 विदेशी मिले। इनकी स्क्र्रींनग की गई, फिर जांच के लिए नमूने भेजे गए। दिल्ली से बिहार में करीब 60 लोगों के लौटने की जानकारी मिल रही है। एसएसपी उपेंद्र शर्मा का कहना है कि संदिग्धों की जांच की जा रही है।

23 मार्च को कुर्जी में 10 विदेशी नागरिक एक धार्मिक स्थल पर मिले थे, जिनकी स्क्रीनिंग कर उन्हें आइसोलेशन में रखा गया था। 30 मार्च को फुलवारी के एक धार्मिक स्थल पर 7 विदेशी नागरिक और मिले, स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें यहीं पर क्वारंटाइन कर दिया था। मंगलवार को सभी 17 विदेशी नागरिकों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें