ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारलुकआउट नोटिस पर म्यांमार के 22 यात्रियों को गया एयरपोर्ट पर रोका गया

लुकआउट नोटिस पर म्यांमार के 22 यात्रियों को गया एयरपोर्ट पर रोका गया

गया एयरपोर्ट पर म्यांमार के 22 नागरिकों को भारत छोड़ कर जाने से रोक दिया गया है। बुधवार को म्यांमार के 100 नागरिक अपने देश जाने के लिए गया एयरपोर्ट पहुंचे थे। इनमें 22 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने...

लुकआउट नोटिस पर म्यांमार के 22 यात्रियों को गया एयरपोर्ट पर रोका गया
हिन्दुस्तान,बोधगयाWed, 27 May 2020 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

गया एयरपोर्ट पर म्यांमार के 22 नागरिकों को भारत छोड़ कर जाने से रोक दिया गया है। बुधवार को म्यांमार के 100 नागरिक अपने देश जाने के लिए गया एयरपोर्ट पहुंचे थे। इनमें 22 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर रखा था। इमिग्रेशन क्लिरियरेन्स नहीं होने पर सभी 22 यात्रियों को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। अब इन्हें दिल्ली भेजा जाएगा। दिल्ली पुलिस इनसे पूछताछ करेगी। इसके बाद ही ये अपने देश लौट सकेंगे।

फिलहाल इन्हें गया में ही रखा गया है। हालांकि कि ऐसी चर्चा है कि सभी 22 लोग तबलीगी जमात से जुड़े हैं। ये सभी म्यांमार जाने के लिए कोलकता से किसी तरह गया पहुंचे थे। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि इनलोगों के विरुद्ध दिल्ली पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी कर रखा था। इसके आधार पर इमिग्रेशन के लोगों ने रोक दिया। दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया। इसके बाद इन सभी को नोटिस दे दी गई है। स्थानीय स्तर पर इनके विरुद्ध कोई मामला नहीं है।

दिल्ली क्राइम बांच के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में विदेश से जो भी लोग यहां आए हैं, उनके दस्तावेज की जांच के बाद ही यहां से जाने दिया जा रहा है। इसमें ऐसे विदेशी लोगों पर खासतौर पर नजर रखी जा रही है जिनपर मरकज से संबंध होने का शक है। इन लोगों की भी जांच करने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इनका मरकज से क्या संबंध है। एसएसपी ने कहा कि तबलीगी से जुड़े होने की अभी कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब हो कि यहां से अपने नागरिकों को ले जाने के लिए म्यांमार के नेशनल एयरवेज का एक विमान गया पंहुचा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें