बिहार में 17 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव में प्रोन्नति, अधिसूचना जारी

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो,
Follow us on Google News
share

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को चयन ग्रेड (विशेष सचिव स्तर) में प्रोन्नति दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई।  अधिसूचना के मुताबिक...

बिहार में 17 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव में प्रोन्नति, अधिसूचना जारी

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को चयन ग्रेड (विशेष सचिव स्तर) में प्रोन्नति दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई। 

अधिसूचना के मुताबिक राजस्व पर्षद के सचिव सुरेन्द्र झा, वित्त विभाग के अपर सचिव गोरखनाथ,  लघु जलसंसाधन विभाग के अपर सचिव गोपाल मीणा, निदेशक, भू-अभिलेख एवं परिमाप के जय सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार, शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह, निदेशक पशुपालन विनोद सिंह गुंजियाल, निदेशक उपभोक्ता संरक्षण दिनेश कुमार, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में अपर सचिव मधुरानी ठाकुर को 1 फरवरी 2020 के प्रभाव से यह प्रोन्नति दी गई है।

 इसी तरह  कृषि विभाग के अपर सचिव विजय कुमार, राज्य पथ परिवहन निगम के निवर्तमान प्रशासक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, वाणिज्यकर विभाग के अपर सचिव अरुण कुमार मिश्रा, निदेशक अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय राजेश्वर प्रसाद सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव उदय कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव बैद्यनाथ यादव और बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय कुमार सिंह को भी प्रोन्नति मिली है। वहीं निदेशक, जनगणना कार्य, नागरिक निबंधन बिहार के पद पर पदस्थापित मो. सोहैल को विशेष सचिव रैंक में प्रोफार्मपा प्रोन्नति मिली है। 

पटना के नगर दंडाधिकारी बने सुधीर कुमार
पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुधीर कुमार को नगर दंडाधिकारी, समाहरणालय, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। वह पटना सदर अनुमंडल में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। वहीं मुजफ्फरपुर की वरीय उप समहार्ता मोनिका ठाकुर को पटना सदर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। 
 

Sunil Abhimanyu

लेखक के बारे में

Sunil Abhimanyu

सुनील अभिमन्यु

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।