ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहारबिहिया कांड: महिला को निर्वस्त्र करने में गिरफ्तार 15 आरोपित भेजे गए जेल

बिहिया कांड: महिला को निर्वस्त्र करने में गिरफ्तार 15 आरोपित भेजे गए जेल

महिला डांसर को निर्वस्त्र कर बिहिया में घुमाने व उपद्रव मचाने में गिरफ्तार सभी 15 आरोपितों को जेल भेज दिया गया। इसके पहले सभी से पुलिस अफसरों ने गहन पूछताछ की। पीड़ित महिला से इनकी पहचान भी करायी गई।...

बिहिया कांड: महिला को निर्वस्त्र करने में गिरफ्तार 15 आरोपित भेजे गए जेल
आरा बिहिया, हिन्दुस्तान संवाददाताWed, 22 Aug 2018 08:32 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला डांसर को निर्वस्त्र कर बिहिया में घुमाने व उपद्रव मचाने में गिरफ्तार सभी 15 आरोपितों को जेल भेज दिया गया। इसके पहले सभी से पुलिस अफसरों ने गहन पूछताछ की। पीड़ित महिला से इनकी पहचान भी करायी गई। वहीं अन्य आरोपितों की पहचान करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर पूरी घटना में शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान कर रही है।

इधर, उपद्रव के तीसरे दिन बुधवार को भी बिहिया में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनात रही। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स व लाठी बल को तैनात किया गया है। सीनियर अफसर भी कैंप कर रहे हैं। बता दें कि महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने व उपद्रव के मामले में सोमवार की रात ही 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें जमुआ गांव निवासी किशोरी यादव मुख्य आरोपित है।

प्राथमिकी में उपद्रव, अपराध की साजिश व सरकारी काम में बाधा सहित अन्य एक्ट
छात्र की हत्या के बाद उपद्रव व महिला डांसर को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें आरोपितों पर दंगा (उपद्रव) भड़काने, अपराध की साजिश, नाजायज मजमा लगाने, सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित दस आरोप लगाये गये हैं। पीड़ित महिला के बयान पर मारपीट, गाली-गलौज, दुर्व्यवहार, एससी-एसटी एक्ट व आपराधिक षडयंत्र एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। तत्कालीन थानाध्यक्ष कुंवर गुप्ता के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में मारपीट, हत्या का प्रयास, सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने, आर्म्स एक्ट, आपराधिक षडयंत्र कर नाजायज ढंग से मजमा लगाने व डैमेज टू प्रॉपर्टी एक्ट की धारा लगायी गयी है। वहीं छात्र की हत्या में हत्या, शव को छुपाने व आपराधिक षडयंत्र का आरोप लगाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें