बिहार में रील्स बनाने के लिए वंदे भारत पर पथराव, तीन खिड़कियों के शीशे टूटे; नाबालिग पकड़ाए

हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

आरपीएफ मुजफ्फरपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन किशोरों को कांटी के बारमदपुर स्थित रेलवे लाइन पर रील्स बनाते पकड़ा। फिर ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज से भी इनका सत्यापन कराया गया। फिलहाल मामले में आरपीएफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।

बिहार में रील्स बनाने के लिए वंदे भारत पर पथराव, तीन खिड़कियों के शीशे टूटे; नाबालिग पकड़ाए

बिहार में मुजफ्फरपुर जंक्शन और कपरपुरा स्टेशन के बीच बारमतपुर के पास किशोरों ने मंगलवार को गोरखपुर-पाटलिपुत्र 26502 वंदेभारत पर पथराव कर दिया। इसमें ट्रेन के तीन कोच सी-7, सी-4 व ई-1 की तीन खिड़कियों के शीशे टूट गए। संयोग रहा कि खिड़की की सीट पर बैठे किसी यात्री को चोट नहीं लगी। सभी यात्री सुरक्षित रहे। खिड़की के क्षतिग्रस्त शीशे को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दुरुस्त किया गया।

इस घटना के संज्ञान में आने के साथ ही आरपीएफ मुजफ्फरपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन किशोरों को कांटी के बारमदपुर स्थित रेलवे लाइन पर रील्स बनाते पकड़ा। फिर ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज से भी इनका सत्यापन कराया गया। फिलहाल मामले में आरपीएफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है। तीनों की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच के हैं।

आरपीएफ की ओर से बताया गया है कि 26502 वंदे भारत एक्सप्रेस के मार्गरक्षण दल में तैनात नरकटियागंज के प्रधान आरक्षी नीरज कुमार ने आरपीएफ मुजफ्फरपुर को घटना की सूचना दी थी। बताया था कि कपरपुरा- मुजफ्फरपुर के बीच किमी संख्या 90/ 37-39 (बारमतपुर) के पास कुछ बच्चे रेलवे ट्रैक के किनारे खेल रहे थे, जिन्होंने ट्रेन पर पत्थर मार दिया। इसमें कोच संख्या सी-7, सी-4 एवं ई-1 का एक-एक शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

इसकी सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार, दारोगा गोकुलेश पाठक के साथ प्रधान आरक्षी भूपेंद्र कुमार तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान तीन बच्चे ट्रैक के किनारे मिले। सीसीटीवी फुटेज से मिलान के बाद तीनों का सत्यापन किया गया। तीनों को पकड़कर आरपीएफ पोस्ट लाया गया। तीनों बालक को संज्ञान के लिए न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड मुजफ्फरपुर को अग्रसारित किया गया है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।