Hindi NewsBihar Newsstation master threat boys and said i am nephew of munna shukla
मुन्ना शुक्ला का भतीजा हूं, चीर दूंगा; लड़कों को धमका रहे स्टेशन मास्टर का वीडियो वायरल

मुन्ना शुक्ला का भतीजा हूं, चीर दूंगा; लड़कों को धमका रहे स्टेशन मास्टर का वीडियो वायरल

संक्षेप:

काफी समझाने के बावजूद भी जब लड़के उनसे उलझते चले गये तो बर्वस उनके मुंह से यह निकल गया कि ‘मैं भी मुन्ना शुक्ला का भतीजा हूं, चीर दूंगा।’ इतना सुनते ही सभी लड़के वहां से भाग खड़े हुए।

Jan 14, 2026 08:39 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, लालगंज, वैशाली
share Share
Follow Us on

बिहार के वैशाली जिले में इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा रहै। इसमें एक व्यक्ति खुद को मुन्ना शुक्ला का भतीजा बताकर कुछ लड़कों को मारने-पीटने की धमकी देता नजर आ रहा है। वीडियो के बारे पड़ताल किया गया तो पता चला कि जो व्यक्ति खुद को मुन्ना शुक्ला का भतीजा बता रहा है, वह लालगंज स्टेशन का स्टेशन मास्टर मनोज कुमार है। हालांकि मुन्ना शुक्ला का भतीजा बताने वाले स्टेशन मास्टर उनका कोई नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वीडीओ वायरल होने के बाद उनके द्वारा माफी भी मांगते वीडियो देखा गया है। दरअसल यह वीडियो चार पांच दिन पहले का है। जब कुछ लड़के लालगंज पकड़ी स्टेशन पर बाइक से चक्कर मार रहे थे। उन लड़कों के गलत व्यवहार को देखकर स्टेशन मास्टर मनोज कुमार स्टेशन बाइक घुमाने पर आपत्ति जाहिर करते हुए मना किये तो लड़के उनसे उलझने लगे। काफी समझाने के बावजूद भी जब लड़के उनसे उलझते चले गये तो बर्वस उनके मुंह से यह निकल गया कि ‘मैं भी मुन्ना शुक्ला का भतीजा हूं, चीर दूंगा।’ इतना सुनते ही सभी लड़के वहां से भाग खड़े हुए। हालांकि जब यह वीडियो वायरल हुआ तो स्टेशन मास्टर को यह एहसास हुआ कि वे गलत बोल बैठे। उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए।

ये भी पढ़ें:बिहार के इन 10 शहरों में सांस लेना मुश्किल, हवा सबसे ज्यादा जहरीली; क्या है वजह

इस दौरान लालगंज स्टेशन पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने स्टेशन पर उन्हें न पाकर फोन पर बात करनी चाही। रेलकर्मियों ने स्टेशन मास्टर से फोन पर बात करवाया। बातचीत में स्टेशन मास्टर मनोज कुमार ने वायरल वीडियो के संबंध में कहा कि मैंने बदमाशी कर रहे युवकों को डराने के लिए ऐसा बोला था। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। वहीं इस संबंध में पूछने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोपाल मंडल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:पीएम आवास योजना: केंद्र ने रोका पैसा, बिहार में नौ लाख घरों का निर्माण अटका
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।