दिल्ली की इनफ्लुएंसर रेप केस में एसएसबी ऐक्शन में, 4 घंटे तक पीड़िता से पूछताछ; ASI है आरोपी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के होटल में दिल्ली की युवती से रेप में एएसआई का नाम आने पर एसएसबी ऐक्शन मोड में है। पीड़ित को नोटिस भेजकर बयान दर्ज किया गया।

दिल्ली की इनफ्लुएंसर रेप केस में SSB ऐक्शन में
दिल्ली की इनफ्लुएंसर रेप केस में SSB ऐक्शन में

दिल्ली की दुष्कर्म पीड़िता सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का गुरुवार को एसएसबी में अधिकारियों ने बयान दर्ज किया। कई अधिकारियों ने पीड़िता से घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़िता ने बताया कि एसएसबी के अधिकारियों के समक्ष बयान दिया कि एएसआई कम्युनिकेशन की ओर से रखे गए मिलन समारोह में शामिल होने वह दिल्ली से आई थी। उसी समय उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

पीड़िता ने बताया कि यहां आने के बाद वह स्टेशन रोड के एक होटल में रुकी। इसी होटल में एएसआई के साथी ने बीते साल सात दिसंबर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने एएसआई के साथ भी संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एसएसबी के एएसआई ने ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने बताया कि एसएसबी में बयान दर्ज होने के बाद अधिकारियों ने आरोपित एएसआई पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

नोटिस भेजकर बुलाया गया

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने नगर थाने में बुधवार को ऑनलाइन शिकायत की और गुरुवार को थानेदार के नंबर पर कॉल कर घटना के संबंध में भी बताया। पीड़िता ने बताया कि वह शुक्रवार को दिल्ली के लिए निकलेगी। इससे पहले नगर थाने में जाकर थानेदार से मिलेगी। बताया कि एसएसबी से शाम पांच बजे के बाद उसे छोड़ा गया। इस दौरान उससे बयान की प्रति और अन्य कागजातों पर हस्ताक्षर कराया गया। पीड़िता ने बताया कि सात सितंबर को उन्हें नोटिस भेजकर बयान दर्ज कराने के लिए एसएसबी कैंप में बुलाया गया था। लेकिन, उस दिन बयान नहीं लिया गया। इस बीच आरोपित एएसआई को मौका मिला और उसने धमकी दी। पुन: मामला चर्चित होने के बाद एसएसबी से कॉल कर बयान दर्ज कराने के लिए गुरुवार को बुलाया गया।

इधर, नगर थानेदार जयप्रकाश ने बताया कि उन्हें मेल पर शिकायत नहीं मिली है। पीड़िता ने बताया कि उसने सीटिजन पोर्टल पर शिकायत की है। इसलिए इसकी प्रति एक दो दिनों में थाने में उपलब्ध होगी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नौ अगस्त को इनफ्लुएंसरों ने सिटी पार्क में किया था बवाल

सिटी पार्क में समारोह के दौरान ठगी और शोषण की शिकायत पर बीते नौ अगस्त को इनफ्लुएंसरों ने जमकर बवाल किया था। इस दौरान मारपीट में कई युवक घायल भी हुए थे। सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पहुंचकर हंगामा शांत कराया था। इस दौरान घायल हुए दो युवकों ने नगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। सिटी पार्क में बीते कई साल से सोशल पेज को ठीक करने के नाम पर ठगी का रैकेट चल रहा है। नौ अगस्त की घटना के बाद एएसआई और उसके साथियों ने बगल के इंदिरा पार्क में अपना ठिकाना बना लिया है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsदिल्ली की इनफ्लुएंसर रेप केस में SSB ऐक्शन में, 4 घंटे तक पीड़िता से पूछताछ