Hindi NewsBihar Newsspeedy trial in chand mishra murder case against badshah and other accused patna paras hospital
चंदन मिश्रा हत्याकांड, बादशाह समेत 5 आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल; पुलिस ने जुटाए सबूत

चंदन मिश्रा हत्याकांड, बादशाह समेत 5 आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल; पुलिस ने जुटाए सबूत

संक्षेप:

आरोपितों में फुलवारीशरीफ में रहने वाला भागलपुर निवासी शूटर तौशिफ राजा उर्फ बादशाह, बक्सर निवासी विजयकांत पाडेय उर्फ धन्नु उर्फ रुद्र पांडेय, राजाबाजार निवासी सदमान हसन खान उर्फ निशु खान, दीघा निवासी हर्ष कुमार और दीघा के माली टोला निवासी भीम कुमार शामिल हैं।

Nov 25, 2025 07:17 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share Share
Follow Us on

एसीजेएम कोर्ट ने चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड के पांच आरोपितों के मामले का दौरा सुपुदर्गी कर ट्रायल के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश को भेज दिया है। इस कांड के आरोपितों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलेगा। पटना के लोक अभियोजक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी, वैज्ञानिक और तकनीकी जांच, एफएसएल रिपोर्ट समेत कई अन्य साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। हत्याकांड के पांचों आरोपित न्यायिक हिरासत के तहत अभी जेल में बंद हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोपितों में फुलवारीशरीफ में रहने वाला भागलपुर निवासी शूटर तौशिफ राजा उर्फ बादशाह, बक्सर निवासी विजयकांत पाडेय उर्फ धन्नु उर्फ रुद्र पांडेय, राजाबाजार निवासी सदमान हसन खान उर्फ निशु खान, दीघा निवासी हर्ष कुमार और दीघा के माली टोला निवासी भीम कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। कोर्ट ने दाखिल चार्जशीट के आधार पर पांचों आरोपितों के खिलाफ संज्ञान लिया और पुलिस पेपर प्राप्त कराया। इसके बाद कोर्ट ने पांच आरोपितों के मामले को दौरा सुपुदर्गी करते हुए ट्रायल के लिए कांड के अभिलेख को प्रधान जिला न्यायाधीश के पास भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:बीजेपी विधायक प्रेम कुमार होंगे बिहार विधानसभा के स्पीकर, 1 दिसंबर से सत्र

17 जुलाई को पारस अस्पताल में चंदन की हुई थी हत्या

पारस अस्पताल में दिनदहाड़े मारे गए चंदन मिश्रा के मामले के मुख्य आरोपित शेरू सिंह उर्फ ओंकारनाथ सिंह समेत आठ के खिलाफ पटना पुलिस की अनुसंधान जारी है। इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस बक्सर निवासी आरोपित बलवंत कुमार सिंह, रविरंजन सिंह, अभिषेक कुमार, बेगूसराय निवासी शुभम सिंह, बक्सर निवासी राजेश यादव, मोनू कुमार सिंह और पारस अस्पताल के डॉक्टर पिंटू कुमार सिंह के खिलाफ अनुसंधान कर रही है। गौरतलब है कि पारस अस्पताल में इलाज करा रहे चंदन मिश्रा की 17 जुलाई को दिनदहाड़े घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव के बीच माफियाओं ने चोरी कर बेचे करोड़ों रुपये के जब्त बालू, हड़कंप
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।