पैर घसीटते स्कूल जाने वाली सोनी को मिलेगी ट्राई साइकिल, वीडियो वायरल होने पर मदद की बाढ़

Mar 11, 2026 10:54 pm IST
Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना

सोशल मीडिया पर पैर घसीटते हुए एक दिव्यांग बच्ची के स्कूल जाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद उसके लिए मदद की बाढ़ आ गई है। भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने डीएम से बात की है। प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर बच्ची को ट्राई साइकिल देने का आश्वासन दिया है।  

पैर घसीटते स्कूल जाने वाली सोनी को मिलेगी ट्राई साइकिल, वीडियो वायरल होने पर मदद की बाढ़

बिहार के गोपालगंज जिले की रहने वाली छात्रा सोनी कुमारी पैर से दिव्यांग है। वह रोजाना पैर घसीटकर घर से दो किलोमीटर दूर स्कूल जाती है। हाल ही में उसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद सोनी के लिए कई लोगों ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक एवं लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने बुधवार को गोपालगंज के डीएम से फोन पर बात की। इसके बाद डीएम ने सोनी को ट्राई-साइकिल तुरंत उपलब्ध कराने का आश्वासन दे दिया है। मशहूर कवि कुमार विश्वास भी सोनी की मदद के लिए आगे आए हैं।

जानकारी के अनुसार, सोनी कुमारी गोपालगंज जिले के रामनगर गांव की रहने वाली है। उसकी उम्र लगभग 16 साल है। उसके पिता का देहांत हो चुका है। परिवार बहुत गरीब है। सोनी की मां मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का पेट पाल रही है।

बताया जा रहा है कि सोनी कुमारी का पढ़ाई के प्रति काफी जज्बा है। एक वीडियो में उसने बताया कि वह बचपन से दिव्यांग है। वह पढ़-लिखकर डॉक्टर बनना चाहती है। सोनी की मां लाइची देवी ने बताया कि उनकी बेटी भोरे के एक स्कूल में पढ़ाई कर रही है। स्कूल फीस नहीं लगती है।

ये भी पढ़ें:
जेडीयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल पर केस, होली पर बंदूक वाला वीडियो वायरल

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि सोनी कुमारी के द्वारा प्रशासन से कई बार ट्राइ साइकिल उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया गया, लेकिन अभी तक उसे सरकारी मदद नहीं मिल पाई। हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है।

मैथिली ठाकुर की पहल से सोनी को मिलेगी ट्राई साइकिल

भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने बुधवार दोपहर को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को कोट करते हुए छात्रा की मदद का हाथ बढ़ाया। इसके बाद मैथिली ने गोपालगंज के गोपालगंज के डीएम पवन कुमार सिन्हा से फोन पर बात की। पूरे मामले की जानकारी दी।

बुधवार रात मैथिली ने एक और सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि गोपालगंज के डीएम से उनकी फोन पर बात हो गई है। डीएम ने आश्वस्त किया है कि बच्ची को कल (गुरुवार) ही ट्राई साइकिल मिल जाएगी। साथ ही प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि बच्ची की आगे की पढ़ाई में कठिनाई ना हो।

कुमार विश्वास ने भी बढ़ाए मदद के हाथ

इसके अलावा मशहूर कवि कुमार विश्वास ने भी बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोनी कुमार के वीडियो को शेयर किया और उसकी मदद करने का ऑफर दिया। अन्य कई लोग भी कमेंट कर सोनी के लिए मदद के हाथ बढ़ा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत बिहार में राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं पर गहराई से नजर रखते हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। जयेश मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं और लाइव हिन्दुस्तान में 4 साल से बिहार टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे2न्यूज और टाइम्स ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। समाचार लेखन के अलावा साहित्यिक पठन-लेखन में रुचि है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेख