बिहार में मां की आंखों के सामने बेटे ने पत्थर से कूचकर पिता को मार डाला, इलाके में सनसनी

Jayendra Pandey हिन्दुस्तान, पवन कुमार, अररिया
Follow us on Google News
share

Bihar Crime News: अररिया के महसेली गांव में रविवार देर रात 24 वर्षीय बेटे ने घरेलू विवाद में अपने 65 वर्षीय पिता मोहम्मद लईक की पत्थर से मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

बिहार में मां की आंखों के सामने बेटे ने पत्थर से कूचकर पिता को मार डाला, इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले के रानीगंज से एक बेहद खौफनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रानीगंज प्रखंड के अंतर्गत आने वाले बौसीं थाना क्षेत्र के महसेली गांव में एक कलयुगी बेटे ने मामूली घरेलू विवाद के बाद गुस्सा होकर अपने ही 65 वर्षीय वृद्ध पिता के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है और गांव में भारी सन्नाटा पसरा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

रात 9 बजे शुरू हुआ था झगड़ा, कलयुगी बेटे ने मार डाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी खौफनाक घटना रविवार की देर रात करीब नौ बजे की है। मृतक की पहचान महसेली गांव (मिर्जापुर पंचायत, वार्ड संख्या तीन) निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद लईक के रूप में की गई है। मृतक की पत्नी मकिना ने रोते हुए पुलिस को बताया कि रविवार की रात घर में मामूली बात को लेकर आपसी कहासुनी और झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान उनका 24 वर्षीय बेटा खालिद बुरी तरह भड़क उठा और उसने पास में पड़ा एक भारी पत्थर उठाकर अपने पिता मोहम्मद लईक के सिर पर दे मारा। पत्थर लगते ही बुजुर्ग का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

वारदात के बाद घर में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर दौड़े स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल मोहम्मद लईक को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया। लेकिन घाव इतना गहरा था कि अस्पताल में इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खौफनाक घटना को लेकर सोमवार की सुबह बौसीं थानाध्यक्ष कुंदन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक की पत्नी मकिना के लिखित बयान पर हत्यारोपी बेटे खालिद के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।

आरोपी की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

बौसीं थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने मीडिया को बताया कि घरेलू विवाद में बेटे द्वारा पिता की हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी बेटा खालिद मौके से फरार है। पुलिस की विशेष टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि कलयुगी बेटे को जल्द ही दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। वर्तमान में वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 'हिन्दुस्तान' की बिहार टीम के लिए राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी बड़ी खबरों को बेहद आक्रामकता और गहराई के साथ कवर कर रहे हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।