बेटे ने जमीन के लिए ईंट से कूचकर पिता की ली जान, पटना में 'सिम्बा' ने कातिल को ढूंढा

Mar 15, 2026 08:58 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share

शरीफागंज निवासी प्रेम सुंदरी देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति विजेन्द्र प्रसाद सिंह झिझड़ीबाग के पास एक ईंट भट्ठा में मुंशी थे। रोज की तरह शनिवार की सुबह पांच बजे के करीब घर से काम पर निकले थे। थोड़ी देर बाद मंझले बेटे राकेश दौड़ता हुआ आया और बोला कि भट्ठा के पास किसी ने पापा को मारा है।

बेटे ने जमीन के लिए ईंट से कूचकर पिता की ली जान, पटना में 'सिम्बा' ने कातिल को ढूंढा

बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद में 80 वर्षीय विजेन्द्र प्रसाद सिंह की ईंट-पत्थर से कूंचकर बड़े बेटे रमेश ने हत्या कर दी। घटना शनिवार सुबह मालसलामी थाना क्षेत्र के शरीफागंज में घटी। पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन की। इसके बाद एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। जांच के दौरान खोजी कुत्ता सिम्बा की मदद से पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

शरीफागंज निवासी प्रेम सुंदरी देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति विजेन्द्र प्रसाद सिंह झिझड़ीबाग के पास एक ईंट भट्ठा में मुंशी थे। रोज की तरह शनिवार की सुबह पांच बजे के करीब घर से काम पर निकले थे। थोड़ी देर बाद मंझले बेटे राकेश दौड़ता हुआ आया और बोला कि भट्ठा के पास किसी ने पापा को मारा है। इसके बाद वह राकेश और छोटे बेटे रजनीश के साथ मौके पर पहुंची तो देखा कि विजेन्द्र प्रसाद जमीन पर बेसुध पड़े थे। शरीर से खून निकल रहा था।

उनके आसपास ईंट-पत्थर पड़े थे। परिजनों ने उन्हें उठाकर तुरंत एनएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़िता का कहना था कि उसके पति की हत्या बड़े बेटे रमेश ने की है। वह पहले भी मेरा और पति के साथ जमीन को लेकर चल रहे विवाद में हत्या की कोशिश कर चुका था।

‘सिम्बा’ की मदद से पुलिस ने आरोपित को दबोचा

डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन कर रही थी। इसी क्रम में खोजी कुत्ता सिम्बा की मदद से आरोपित रमेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ महिला उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का मामला पहले से दर्ज है। जमीन अपने नाम करने को लेकर वह माता-पिता के साथ अक्सर झगड़ा करता था व इसी को लेकर उसने घटना को अंजाम दिया है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।