हथौड़ी से पीट कर मां को मारा फिर डेड बॉडी जलाई, बेटे की दहला देने वाली करतूत
गोगरी एसडीपीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि 11:20 बजे परबत्ता पुलिस को सूचना मिली कि खीराडीह गांव में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी है। घटना को लेकर प्रथमदृष्टया यह पाया है मंटू मंडल ने अपनी मां की हत्या कर दी है। घर में भी खून का धब्बा अंदर पाया गया है।

बिहार में एक बेटे ने हथौड़ी से पीटकर अपनी मां की हत्या कर दी है। हैरान कर देने वाली घटना खगड़िया की है। यहां परबत्ता थाना क्षेत्र के खीराडीह गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। हथौड़ी से पीटकर पुत्र ने मंगलवार की देर रात अपनी मां की हत्या कर दी। घटना को छुपाने के लिए परिजनों ने महिला के शव का बुधवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया मृतका थाना क्षेत्र के खीराडीह गांव निवासी घनश्याम मंडल की 55 वर्षीया पत्नी रुक्मिणी देवी उर्फ़ उड़नी देवी बताया जा रहा है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
स्थानीय लोगों ने पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। घटना के बाद मृतका का पुत्र सहित अन्य परिजन फरार बताए जा रहे हैं। गोगरी एसडीपीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि 11:20 बजे परबत्ता पुलिस को सूचना मिली कि खीराडीह गांव में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी है। घटना को लेकर प्रथमदृष्टया यह पाया है मंटू मंडल ने अपनी मां की हत्या कर दी है। घर में भी खून का धब्बा अंदर पाया गया है।
साथ ही घटना में शामिल मंटू मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपने बयान में उड़नी देवी की हत्या की बात उसने कबूल भी की है। एफएसएल की टीम को जांच के लिए सूचना दी गई है। अभी तक शव के बारे में स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि शव को जलाया गया है। जिस स्थल पर शव जलाया गया है उस जगह को चिह्नित करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।





