कलयुगी बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, पटना में मर्डर से सनसनी

Feb 07, 2026 04:32 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने पिता की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बाप-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी के बाद बेटे ने ताव में आकर यह वारदात की।

कलयुगी बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, पटना में मर्डर से सनसनी

बिहार की राजधानी पटना में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी पुल कोठिया मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि बाप-बेटे में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आवेश में आकर बेटे ने अपने 60 साल के पिता को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

मृतक का नाम जुम्मन मियां बताया जा रहा है। वहीं, उसके बेटे का नाम खालिद है। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार जुम्मद का अपने बेटे खालिद से घर में ही झगड़ा हो गया। पहले दोनों के बीच बहस हुई, फिर झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान खालिद ने अपने पिता पर लाठी से इतने वार किए कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथमदृष्ट्या घरेलू विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि, हत्या के असली कारणों की जांच पुलिस कर रही है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत बिहार में राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं पर गहराई से नजर रखते हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। जयेश मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं और लाइव हिन्दुस्तान में 4 साल से बिहार टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे2न्यूज और टाइम्स ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। समाचार लेखन के अलावा साहित्यिक पठन-लेखन में रुचि है।

और पढ़ें