Hindi NewsBihar Newssix year old girl rape by man in jahanabad
छह साल की बच्ची को गोद में उठा ले गया, युवक ने कमरे में किया रेप; बिहार में कांड

छह साल की बच्ची को गोद में उठा ले गया, युवक ने कमरे में किया रेप; बिहार में कांड

संक्षेप:

हालांकि, ग्रामीणों के जुटने पर किवाड़ खोला गया तो बच्ची लहूलूहान थी। इस दौरान युवक घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

Tue, 28 Oct 2025 12:51 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

बिहार के जहानाबाद में छह साल की बच्ची के साथ रेप जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां टेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही युवक द्वारा कमरा में बंद कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । मालूम हो कि रविवार की शाम 6 बर्षीय बच्ची खेल रही थी तभी गांव के रोहित कुमार जबरन गोदी उठाकर कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने लगा। बच्ची की चिल्लाने की आवाज पर रोहित कुमार के बच्चे एवं पत्नी पहुंचे तो कमरा का दरबाजा अंदर से बंद था किवाड़ खुलवाने लगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हालांकि, ग्रामीणों के जुटने पर किवाड़ खोला गया तो बच्ची लहूलूहान थी। इस दौरान युवक घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ रोहित कुमार नामक युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया है। गिरफ्तारी के लिए एसआई ललित कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें:भगवान सूर्य को अर्घ्य के बाद चिराग पासवान ने छठी मैया से क्या मांगा, खुद बताया

गठित टीम में ललित कुमार अवर निरीक्षक, रंजय कुमार सिंह, अमरेश कुमार शामिल हैं। युवक की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है । छापेमारी के दौरान महज 5 घंटे के भीतर स्टेशन इलाके से बोरिया में घुसकर सोया हुआ युवक रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंचकर कुछ नमूने एकत्रित किए हैं ।

ये भी पढ़ें:LIVE: ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ जारी करेंगे, MGB के सीएम फेस बोले - 5 साल का विजन होगा
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।