Hindi NewsBihar NewsSix people detained in Patna NEET girl student death case 20 police officers including IPS joined SIT
पटना नीट छात्रा मौत मामले में 6 लोग हिरासत में, एसआईटी में IPS समेत 20 पुलिसकर्मी और जुड़े

पटना नीट छात्रा मौत मामले में 6 लोग हिरासत में, एसआईटी में IPS समेत 20 पुलिसकर्मी और जुड़े

संक्षेप:

पटना के हॉस्टल में जहानाबाद की नीट छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी में एक आईपीएस समेत 20 और पुलिसकर्मी जुड़े हैं। टीम में कुल पुलिसकर्मी की संख्या अब 50 हो गई है।

Jan 30, 2026 07:45 am ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार की राजधानी पटना के मुन्नाचक स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा से दरिंदगी मामले में पुलिस ने गुरुवार को 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए सभी लोग हॉस्टल संचालक और मालिक से जुड़े हुए हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। एसआईटी ने हॉस्टल संचालिका और उसके बेटे से भी पूछताछ की ताकि मामले की अहम कड़ियों को जोड़ा जा सके। मामले में जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी में एक आईपीएस और सीआईडी के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें पटना और जहानाबाद में जांच कार्य में जुटी हुई हैं। बचे हुए लोगों के डीएनए सैंपल लिये जा रहे हैं। पुलिस को फिलहाल बिसरा रिपोर्ट और एम्स के सेकेंड ओपिनियन का इंतजार है। एसआईटी ने बुधवार को हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन के जहानाबाद स्थित पैतृक गांव में छापेमारी की थी। इस दौरान मनीष रंजन के परिजन और पड़ोसियों से पूछताछ की गई थी। पुलिस ने यह पता लगाने की कोशिश की कि घटना के वक्त वह वहां कहां था और आखिरी बार गांव कब आया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मनीष रंजन के घर की तलाशी के दौरान एसआईटी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। ये दस्तावेज पुलिस पटना लेकर आई है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं गुरुवार को बचे हुए कुछ लोगों के डीएनए सैंपल भी लिये गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। मामले में पुलिस छात्रा के परिजनों सहित केस से जुड़े कुल 40 लोगों के डीएनए सैंपल एकत्र कर रही है।

एसआईटी में टीम में अब 50 पुलिसकर्मी

पुलिस के वरीय अधिकारी ने बताया कि जांच महत्वपूर्ण स्तर तक पहुंच चुकी है। अब तक पुलिस ने दर्जनों लोगों से पूछताछ और बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा तकनीकी सबूतों का मिलान भी किया जा रहा है। घटना में संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर गुरुवार को पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया। हॉस्टल संचालिका और उसके बेटे से भी पूछताछ की गई।

ये भी पढ़ें:पटना में नीट छात्रा की मौत: शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक के घर रेड;कई सामान जब्त

जांच में हुई प्रगति और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के लिए गुरुवार को सिटी एसपी के कार्यालय में अधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बताया गया कि जांच का दायरा बढ़ाने के लिए एसआईटी में एक आईपीएस और सीआईडी अधिकारी के साथ अन्य अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। इस प्रकार एसआईटी में काम कर रहे अधिकारी और पुलिसकर्मियों की संख्या 30 से बढ़कर अब 50 हो गई है।

लड़की के कपड़े पर स्पर्म की पुष्टि से बदली जांच की दिशा

एफएसएल रिपोर्ट में छात्रा के कपड़े पर स्पर्म मिलने की पुष्टि के बाद इस केस की जांच की दिशा बदल गई थी। स्पर्म किसका है, यह पता लगाने के लिए केस से जुड़े संदिग्धों, परिजन और अन्य लोगों के डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। फिलहाल मामले में पुलिस को एफएसएल की बिसरा रिपोर्ट और एम्स का सेकेंड ओपिनियन अभी तक नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें:18 से 21 साल के लड़के का स्पर्म, पटना NEET छात्रा मौत केस में बड़ा खुलासा

लिहाजा पुलिस संदिग्धों के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल टावर लोकेशन, गूगल लोकेशन हिस्ट्री आदि की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस घटना में कोई अजनबी व्यक्ति शामिल तो नहीं था।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।