
कंट्रोल रूम से विधानसभा चुनाव की लाइव वेवकास्ट से रखी गई नजर
संक्षेप: दरौली विधानसभा चुनाव में युवाओं और महिलाओं ने मतदान में खास रुचि दिखाई। सभी बूथों पर लाइव वेवकास्ट हुआ और मतदाता सुबह से लंबी कतारों में खड़े रहे। हालांकि, तकनीकी गड़बड़ियों की भी रिपोर्ट आई। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी से चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुआ।
गुठनी, एक संवाददाता। दरौली विधानसभा में चुनाव में जहां युवा वोटरों में उत्साह के साथ पहली बार मतदान करने का उत्साह दिखा। वहीं पूरे विधानसभा चुनाव में सभी बूथों पर लाइव वेवकास्ट चलता रहा। जिसकी कंट्रोल रूम दरौली प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में बनाया गया है। जिसकी अध्यक्षता खुद डीपीआरओ बालेंदु नारायण पांडेय खुद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सुबह 7 बजे से ही मतदान के लिए मतदाता लाइन में खड़े हो गए। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे तक 13.56 प्रतिशत वोट डाला गया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान विधानसभा चुनाव में विविपैट और ईवीएम मशीन में कई जगह टेक्निकल गड़बड़ी आई।

इसमें नौ बजे तक बीयू 05, सीयू 03, विविपैट 03 में गड़बड़ी की शिकायत मिली। वहीं बूथ संख्या 177 पर पूरा ईवीएम सेट को बदलना पड़ा। महिलाओं, युवाओं युवतियों ने मतदान के लिए दिखाया उत्साह विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान देने के लिए सबसे अधिक प्रखंड मुख्यालय के मतदाता जागरूक दिखाई दिए। वही ग्रामीण इलाकों में महिलाओं, युवाओं और युवतियों ने भी जमकर हिस्सा लिया। जहां 23 बूथों पर सबसे अधिक महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वही ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने अपना मत सुबह से दोपहर के बीच सबसे अधिक किया। जबकि प्रखंड मुख्यालय के 23 बूथों पर सुबह से शाम तक लंबी कतारें दिखाई दिया। मतदान के समय पुलिस मजिस्ट्रेट लगातार करते रहे गश्त विधानसभा चुनाव को लेकर जहां स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। वहीं सुबह से मतदान के अंतिम समय तक पुलिस और मजिस्ट्रेट की गाड़ियां लगातार गश्त करते हुए नजर आई। जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी लगातार मुस्तैद दिखाई दिए। इस दौरान बीडीओ नवनीत नमन, सीओ डॉ विकास कुमार, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, दरौली बीडीओ दीप्ति शिखा, दरौली थानाअध्यक्ष अविनाश कुमार झा बीपीएआरओ कुमार कार्तिकेन के अलावे जिले से प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी सभी बूथों का जायजा लेते हुए नजर आए। बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि इस दौरान कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी या शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि चुनाव के समय पूरी पारदर्शिता बरती गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




