चाकू घोंपकर युवक को किया घायल

Feb 02, 2026 02:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

हसनपुरा में रविवार को हमलावरों ने इरशाद अली नामक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इरशाद के साथ चार दिन पहले मारपीट हुई थी, जिसके बाद हमलावर नाराज थे। घटना के बाद इरशाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर किया गया।

चाकू घोंपकर युवक को किया घायल

हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना के रजनपुरा गांव के समीप रविवार को हमलावरों ने एक युवक को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी शेख असलम का 18 वर्षीय पुत्र इरशाद अली है। इस बाद में किसी ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि चार दिन पहले रजनपुरा गांव के एक युवक और इरशाद अली के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना के बाद से ही युवक नाराज चल रहे थे।

इधर, रविवार को रजनपुरा स्थित एक दुकान पर खड़े इरशाद को देख लिया। इसके बाद एक बाइक पर सवार होकर दो युवक मौके पर पहुंचे। जबतक इरशाद अली कुछ समझ पाता कि हमलावरों ने अपने पास रखे चाकू से इरशाद अली के शरीर पर कई जगह गोंद दिए। इस घटना में इरशाद अली गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर गया। जबकि हमलावर बाइक पर सवार होकर चैनपुर की ओर निकल गए। इस घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की मदद से इरशाद को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां, प्राथमिक इलाज देने के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने गंभीर हालात को देखते हुए पटना के लिए रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;