जमीन विवाद में मारपीट में युवक घायल रेफर

Apr 04, 2026 12:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सिसवन के मधवापुर गांव में शुक्रवार सुबह जमीन विवाद के चलते मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले को संभाला और घायल युवक अंकित कुमार को सिसवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, उसे बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया।

जमीन विवाद में मारपीट में युवक घायल रेफर

सिसवन। चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों के बीच बचाव से मामले को शांत कराया गया। घायल युवको को इलाज के लिए सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक स्थानीय निवासी रितु मांझी का पुत्र अंकित कुमार बताया जाता है। घायल ने मारपीट की सूचना चैनपुर थाने को दी है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।