लवे ट्रैक के बीच मिला युवक का शव, तन पर कपड़ा भी नहीं

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान-अमलोरी सरसर रेलखंड पर एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। युवक के गले और पैरों पर कटने के निशान हैं। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर मोहल्ले के चंदन बांसफोर के रूप में हुई है। यह घटना ट्रेन की चपेट में आने से हुई बताई जा रही है।

लवे ट्रैक के बीच मिला युवक का शव, तन पर कपड़ा भी नहीं

सीवान, निज प्रतिनिधि। सीवान-अमलोरी सरसर रेलखंड स्थित रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को गला व पैर में कटने का निशान लगे एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृत 30 वर्षीय युवक के तन पर कपड़ा भी नहीं था। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने की बात बतायी जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने शव को हटाकर रेलवे ट्रैक को क्लीयर किया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी। बताया गया है कि गुरुवार की सुबह करीब 5.30 बजे जानकारी मिली कि एक तीस वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच पड़ा हुआ है।

घटना की जानकारी

मौके पर पहुंचकर देखा गया कि ट्रैक के बीचोबीच पूरी तरह नंगा एक युवक का शव पड़ा था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए। मौके पर मौजूद लोगों से शव की पहचान करवाया गया लेकिन शव की पहचान नहीं की सकी। इस घटना के कारण रूट पर संचालित कोई ट्रेन पर असर नहीं देखा गया। इधर काफी प्रयास के बाद शव की पहचान की गयी। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मोहल्ले के लक्ष्मण बांसफोर का पुत्र चंदन बांसफोर का है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह शव किस रेलवे ट्रैक पर मिला?
यह शव सीवान-अमलोरी सरसर रेलखंड पर मिला।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSiwan Newsलवे ट्रैक के बीच मिला युवक का शव, तन पर कपड़ा भी नहीं