Siwan News पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान अभद्रता का वीडियो वायरल, जांच की मांग

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News हुसैनगंज के एक युवक के साथ पासपोर्ट सत्यापन के दौरान कथित रूप से अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चौकीदार युवक से आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करता है और उसके दस्तावेजों की थैली फेंक देता है। परिजनों ने सीवान पुलिस से शिकायत की है, और पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

Siwan News   पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान अभद्रता का वीडियो वायरल, जांच की मांग

Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हुसैनगंज गांव में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान एक युवक के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हांलाकि , आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में एक चौकीदार पर आवेदक के साथ दुर्व्यवहार करने और उसके दस्तावेजों की थैली फेंकने का आरोप लगाया गया है। वायरल वीडियो में चौकीदार हरेराम मांझी युवक से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह युवक के कागजात की थैली उठाकर फेंक देते हैं। घटना के बाद यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा है, जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

युवक के परिजनों ने बताया कि मामले की शिकायत सीवान पुलिस प्रशासन से की गई है। उनका कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद हुसैनगंज क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।