बकरी खरीदने गए युवक की पिटाई
मैरवा में बकरी खरीदने गए युवक मुमताज आलम ने पुलिस पर बेरहमी से पिटाई और 35 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। घटना डोमडीह गांव में हुई, जहां पुलिस ने उसे बकरी चोरी के संदेह में पकड़ा। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
मैरवा, एक संवाददाता। बकरी खरीदने गए युवक की बेरहमी से पिटाई और रूपए छीनने का आरोप पुलिस पर लगाया है। पीड़ित मैरवा के मिसकरही गांव के मुमताज आलम है। उसने मैरवा थाने की पुलिस पर बेरहमी से पीटने के बाद रुपये की छीनने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है, जहां व्यापार के सिलसिले में बकरी खरीदने गये एक युवक ने झूठे आरोप में बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के डोमडीह गांव की है। इस मामले को लेकर ऐपवा के सोहिला गुप्ता ने इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार से पुलिस के रवैये के खिलाफ शिकायत करते हुए दोषियों के खिलाफ कारवायी करने की मांग की है।
पीड़ित मुमताज ने कहा है कि चार दिन पूर्व डोमडिह गांव में अपने व्यापार के लिए बकरी खरीदने गया था। बकरी चोरी होने के संदेह पर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया।उसके बाद वह अपने गाड़ी में बैठाकर बांका मोड़ के समीप सुनसान इलाके में ले जाकर बेरहमी से मारपीट के बाद पॉकेट में रखे लगभग 35 हजार रुपये छीन लिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष जांच में जुट गये हैं। इधर पुलिस ने पीड़ित को थाने में बुलाकर पीटने वाली पुलिस की पहचान करा रही है। इस संबंध में एएसआई राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




