Siwan News प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पीटा

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News मैरवा के नरहिया गांव में एक युवक को प्रेमिका से मिलने पर उसके परिजनों ने बंधक बना लिया और पिटाई की। युवक की पहचान यूपी के भटवलिया गांव के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक और महिला को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की है। महिला दो बच्चों की मां है।

Siwan News  प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पीटा

Siwan News मैरवा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नरहिया गांव में रविवार की देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों ने बंधक बनाकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पकड़े गए युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक रविवार की देर रात नरहिया गांव में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान परिजनों की नजर दोनों पर पड़ गई।

इसके बाद परिजनों ने शोर-हंगामा करते हुए युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को परिजनों के कब्जे से छुड़ाकर महिला के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि संबंधित महिला दो बच्चों की मां है। जबकि उसका पति पुणे में मजदूरी करता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पीटा