स्कॉर्पियो ने साइकिल चालक को मारी टक्कर, घायल
बड़हरिया में खोड़ीपाकड़ गांव के पास एक स्कॉर्पियो ने 25 वर्षीय युवक ओमप्रकाश राम को टक्कर मार दी, जो साइकिल पर जामो जा रहा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया।

बड़हरिया, एसं.। थाना क्षेत्र के बड़हरिया जामो मुख्यमार्ग के खोड़ीपाकड़ गांव के समीप एक स्कॉर्पियो ने एक युवक को धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो हो गए। घायल युवक थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी जगदेव राम का 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश राम बताया जाता है। घायल ओमप्रकाश राम साइकिल से जामो की ओर अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान जामो की तरफ से तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस सहायता नंबर 112 पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही जामो थाना क्षेत्र के 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


