ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानजीरादेई में राधे-कृष्ण यज्ञ के लिए निकली कलशयात्रा

जीरादेई में राधे-कृष्ण यज्ञ के लिए निकली कलशयात्रा

पूजा-पाठ जल यात्रा में शामिल हुई हजारों महिलाएं 07 फरवरी को समाप्त होगा महायज्ञ जीरादेई। एक संवाददत्ता भरौली मठ पर बसंत पंचमी के दिन गुरुवार को श्रीराधे-कृष्ण यज्ञ की शुरुआत हुई। संत श्रीरामनारायण...

जीरादेई में राधे-कृष्ण यज्ञ के लिए निकली कलशयात्रा
हिन्दुस्तान टीम,सीवानThu, 30 Jan 2020 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

भरौली मठ पर बसंत पंचमी के दिन गुरुवार को श्रीराधे-कृष्ण यज्ञ की शुरुआत हुई। संत श्रीरामनारायण दासजी महाराज के सानिध्य में जलयात्रा निकाली गई। इसमें हजारों महिलाएं शामिल हुईं। जलयात्रा में हाथी-घोड़े सहित बैंड-बाजे के साथ महिलाएं भीखपुर सोन नदी से जलभर कर लगभग आठ किलोमीटर की परिक्रमा करते हुए यज्ञ मंडप पहुंची। अयोध्या से पधारे विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित कर यज्ञ की शुरुआत की गई। यह यज्ञ तीस जनवरी से शुरू होकर सात फरवरी को समाप्त होगा। यज्ञ में दिन में कृष्ण लीला व रात में रामलीला का आयोजन किया जाएगा। कृष्ण लीला के लिए वृंदावन से व रामलीला के लिए अयोध्या से कलाकार पहुंचे हैं। यज्ञ में शाम सात बजे से लेकर नौ बजे रात तक प्रवचन कार्यक्रम चलेगा। इस मौके पर मुखिया नागेंद्र सिंह, जेपी सिंह, लालबाबू प्रसाद, नंदजी यादव, कमलेश्वर दूबे, अभिमन्यु सिंह, राजेश सिंह, सत्येन्द्र सिंह, प्रमोद शर्मा, संतोष तिवारी व सच्चिन्दर दूबे थे।

शतचंडी महायज्ञ के लिए कलशयात्रा आज

महाराजगंज। दुर्गा चौक नखास के पत्रकारनगर में आयोजित मां दुर्गा अचल प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के लिए शुक्रवार को कलशयात्रा निकाली जाएगी। समिति के अध्यक्ष रामबाबू प्रसाद ने बताया कि महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें