संतुलित जीवन ही बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी : डॉ. जितेश

Apr 08, 2026 02:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

दरौंदा में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. जितेश कुमार सिंह ने संतुलित जीवन और नियमित व्यायाम के महत्व पर जोर दिया। छात्रों ने स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर विचार प्रस्तुत किए। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य के प्रति सजगता और जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करता है।

 संतुलित जीवन ही बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी : डॉ. जितेश

दरौंदा, एसं। छात्रों और आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता पैदा की गई। जिले के दरौंदा प्रखंड के धनौती स्थित दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सोमवार को जागरूकता परिचर्चा में हुई। निदेशक डॉ. जितेश कुमार सिंह ने कहा कि जागरूकता और संतुलित जीवन ही बेहतर स्वास्थ्य की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में लोगों की जीवनशैली तेजी से प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे में नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने स्वच्छता, पोषण, रोगों से बचाव और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रों की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा। सभी को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। इस आयोजन ने न केवल छात्रों के ज्ञान में वृद्धि की, बल्कि उन्हें समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए भी प्रेरित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।