दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित
राछोपाली गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह ने की। कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विकास, कार्य पद्धति और सोशल मीडिया के उपयोग पर जानकारी दी गई। कई प्रमुख कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।

बड़हरिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को बड़हरिया उतरी मंडल के राछोपाली गांव स्थित सामुदायिक भवन के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उतरी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने की। कार्यशाला की शुरुआत वंदे मातरम और परिचय सत्र के साथ हुई, जिसके बाद विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सह जिला कार्यालय प्रभारी सत्यम सिंह ने पार्टी के इतिहास और विकास पर प्रकाश डाला। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला कार्यसमिति सदस्य डॉ. अनिल कुमार गिरि ने कार्य विस्तार की जानकारी दी।
विधानसभा सह संयोजक त्रिलोकी सिंह पटेल ने कार्य पद्धति पर चर्चा की।पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा, जबकि पूर्व मंडल अध्यक्ष अमृतराज ने सोशल मीडिया और नमो ऐप के उपयोग के बारे में बताया। पूर्व मंडल अध्यक्ष सह विधानसभा सह संयोजक अंबालाल शर्मा ने बूथ प्रबंधन की बारीकियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इस अवसर पर महामंत्री सह पूर्व सरपंच बिजेंद्र सिंह राहुल कुशवाहा, विवेका बाबा, मंटू प्रसाद, सुभाष भारती राछोपाली मुखिया राजीव कुमार सिंह, मुखिया बबुआ जी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


