सभी को एक समान चिकित्सा व शिक्षा मिले: ओमप्रकाश राजभर
हुसैनगंज में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा महिला जागरूकता महारैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर ने समान शिक्षा और चिकित्सा की आवश्यकता पर बल दिया। युवाओं को पार्टी को मजबूत करने...

हुसैनगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के हुसैनगंज खेल के मैदान में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से महिला जागरूकता महारैली का आयोजन हुआ। रैली में सीवान समेत दूसरे जिले से विभिन्न हिस्सों से पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामीण जुटे। महारैली के मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम चाहते हैं कि एक समान शिक्षा और एक समान चिकित्सा हरेक लोगों को मिले। बिहार में वंचित शोषित समाज के हरेक लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री में मिले। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सह पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डा० अरविंद राजभर ने युवाओं को आगे आकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। युवाओं को कमाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कल - कारखाने की व्यवस्था की जायेगी, जो अब तक किसी ने नहीं किया है। प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर ने कहा कि हम जब समाज के लोगों को सत्ता में लाकर ही पार्टी के हित के लिए कार्य करते रहेंगे। बिहार महिला मंच की अध्यक्षा अंजलि राजभर ने कहा कि जब तक महिला को उनका अधिकार व राजनैतिक हिस्सेदारी नहीं मिल जाती,तब तक तक संघर्ष जारी रखेंगे। बिहार के हर जिले में जाकर हर गांवो में सुहेलदेव पार्टी की अलख जगाएंगे। पार्टी के बिहार प्रमुख प्रवक्ता मुन्ना मंडल ने कहा कि पार्टी को सत्ता में पहुंचाने के लिए काम होगा। प्रदेश महासविच आमोद यादव ने सभी जाति के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करते रहेगें। पार्टी के जिला दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेन्द्र राम , जिला अध्यक्ष लोरिक राजभर ने भी अपनी बातों को रखा। मंच का संचालन कुमार संतोष श्रीवास्तव व बृजानंद राजभर व अध्यक्षता लोरिक राजभर ने की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।