Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsWomen Rush to Join Livelihood Groups After Government Announces 10 000 Aid
जीविका समूह से जुड़ने को महिलाओं में होड़

जीविका समूह से जुड़ने को महिलाओं में होड़

संक्षेप:

सीवान में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को 10,000 रुपये देने की घोषणा के बाद, जीविका समूहों में शामिल होने की होड़ मच गई है। नई महिलाएं समूह में शामिल होने के लिए पहले से जुड़ी महिलाओं से संपर्क कर रही...

Sat, 13 Sep 2025 02:15 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान। राज्य सरकार की ओर से महिलाओं को दस हजार रुपये देने की घोषणा के बाद जिले में जीविका समूह से जुड़ने की होड़ मच गई है। पहले से समूह से जुड़ी महिलाओं के पास नई महिलाएं पहुंचकर समूह में शामिल करने की गुजारिश कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर के मोहल्लों तक महिलाएं जीविका दीदी से जानकारी लेने पहुंच रही हैं। कई जगह समूह की बैठक में महिलाओं की भीड़ लग रही है। इधर, जीविका समूह से जुड़े बैंकों में भी लाभ पाने के इच्छुक महिलाओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।