
महिला मोर्चा ने जनसंपर्क कर योजनाओं की दी जानकारी
सीवान में महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता जायसवाल के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए के समर्थन में जनसंपर्क किया। वे केंद्र और बिहार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का...
सीवान। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता जायसवाल की अध्यक्षता में सदर विधानसभा के बदली, भादा, श्यामपुर, चांदपुर आदि जगहों पर दर्जनों महिलाओं ने घूम-घूम कर जनसंपर्क किया। साथ ही लोगों को भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के पक्ष में आने वाले विधानसभा चुनाव में समर्थन की अपील की। बिहार में एनडीए सरकार सभी समाज के लोगों का ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है। जन संपर्क के दौरान केंद्र और बिहार की योजनाओं को महिला मोर्चा ने जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंजू सिंह, चांदनी पांडेय, अनुराधा गुप्ता, मीनाक्षी सिंह, डिंपल सिंह, आभा देवी, शर्मिला देवी, सोनी, आफताब, किरण गुप्ता आदि शामिल रहीं।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




