Siwan News छोटी-छोटी बचत से महिलाएं सुधार सकती हैं अपनी आर्थिक स्थिति
Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड की कुड़वा व बालपुर पंचायत के तीनभेड़िया खुर्द व कला गांव में महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला खाद्य सुरक्षा समूह के गठन को...

महिला खाद्य सुरक्षा समूहों का गठन
Siwan News
बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड की कुड़वा व बालपुर पंचायत के तीनभेड़िया खुर्द व कला गांव में महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला खाद्य सुरक्षा समूह के गठन को लेकर बैठक हुई। बैठक सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह की देखरेख में आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को समूह गठन के उद्देश्य, सामूहिक बचत और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सहायक तकनीकी प्रबंधक ने बताया कि बिहार सरकार के कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ अब क्लस्टर के माध्यम से समूहों को देने का प्रावधान है। ऐसे में महिला या पुरुष किसान समूह का गठन कर योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। समूह के माध्यम से कस्टम हायरिंग सेंटर या कृषि यंत्र बैंक की सुविधा भी मिल सकती है। कृषि यंत्रों की खरीद पर समूहों को 80 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ मिलने की जानकारी दी गई। बैठक में महिलाओं को छोटी-छोटी राशि की नियमित बचत करने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि सामूहिक बचत से महिलाएं भविष्य में आपसी सहयोग से कृषि संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दे सकती हैं और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं। बैठक में अनीता देवी, लालसा देवी, पूजा देवी, प्रिय देवी, सुनीता देवी, सुगंधि देवी समेत बड़ी संख्या में महिला किसान मौजूद थीं।

