ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानपचरुखी बाजार में गर्मी से महिला बेहोश होकर गिरी

पचरुखी बाजार में गर्मी से महिला बेहोश होकर गिरी

पचरुखी। भीषण धूप और गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। इसका सबसे ज्यादा असर बुजुर्गो के साथ ही मरीजों पर पड़ रहा है। गर्मी का असर लोगों के जनजीवन पर इस प्रकार पड़ रहा है कि शुक्रवार को पचरुखी बाजार में एक...

पचरुखी बाजार में गर्मी से महिला बेहोश होकर गिरी
हिन्दुस्तान टीम,सीवानSat, 10 Jun 2023 02:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पचरुखी। भीषण धूप और गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। इसका सबसे ज्यादा असर बुजुर्गो के साथ ही मरीजों पर पड़ रहा है। गर्मी का असर लोगों के जनजीवन पर इस प्रकार पड़ रहा है कि शुक्रवार को पचरुखी बाजार में एक बृद्ध महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। लोगों की मदद से उसे सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन, देर शाम तक उसको होश नही आया था। महिला की बेहोशी से उसकी पहचान भी नहीं हो पाई थी। डॉक्टर भी लोगों को अनावश्यक दोपहर में घर से निकलने में परहेज करने की अपील कर रहे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें