टीईटी शिक्षक संघ के अध्यक्ष का व्हाट्सएप हैक

Mar 07, 2026 02:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।पॉलिथिन में कूड़ा भरकर सड़क किनारे रखे हैं ग्रामीणपॉलिथिन में कूड़ा भरकर सड़क किनारे रखे हैं ग्रामीणपॉलिथिन में कूड़ा भरकर सड़क किनारे रखे हैं ग्रामीणपॉलिथिन में कूड़ा भरकर सड़क...

 टीईटी शिक्षक संघ के अध्यक्ष का व्हाट्सएप हैक

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आम आदमी की कौन कहे, शिक्षक संगठन के नेताओं के फोन भी अब हैक होने लगे हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार टीईटी शिक्षक संघ के अध्यक्ष रजनीश कुमार मिश्रा का व्हाट्सएप नंबर शुक्रवार को किसी ने हैक कर लिया है। उसके बाद उनके कांटेक्ट लिस्ट में मौजूद अन्य शिक्षक साथियों और रिश्तेदारों के पास व्हाट्सएप मैसेज करते हुए रुपये की मदद वाली डिमांड भी कर दी। बताया जा रहा कि एक शिक्षक से मदद वाली डिमांड करते हुए 32000 रुपये मांगे गए। शिक्षक ने तुरंत रजनीश मिश्रा को कॉल करते हुए वस्तुस्थिति की जानकारी ली। शिक्षक नेता ने बताया कि उनके पास एक कॉल आया।

उसके बाद रिसीव करने के बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गया। इसके बाद उनके व्हाट्सएप ने काम करना बंद कर दिया। अन्य जगहों से फोन कर उनको सूचना दी जा रही कि उनके व्हाट्सएप नंबर से मैसेज करके रुपये की डिमांड की जा रही है। जिस शिक्षक से रुपये की डिमांड की गई उन्होंने व्हाट्सएप चैट जारी रखते हुए हैकर से पूछा कि 32000 रुपये किस काम के लिए चाहिए, इस पर हैकर ने रिप्लाई दिया कि एक दुकानदार को अर्जेंट देना है हरिद्वार में। शिक्षक साथी ने चैटिंग में ही हैकर से झूठ बोला कि हरिद्वार वाले दुकानदार तो आपके भतीजा हैं, मैं उनको कॉल कर बोलता हूं कि वह बाद में आपसे पैसा ले लेंगे। हैकर का जवाब आया कि मजाक मत कीजिए, रुपया जल्दी भेजिए। हैकर ने एक यूपीआई वाला मोबाइल नंबर 7257846708 व मुजाहिद अख्तर नाम भी भेजा जिस पर₹32000 मांगे गए। इस संबंध में शिक्षक नेता रजनीश कुमार मिश्रा ने कहा कि रुपए मांगने वाली बात अपनी जगह है, लेकिन व्हाट्सएप हैक होने के बाद किसी महिला के पास या किसी अन्य पदाधिकारी के पास कोई आपत्तिजनक संदेश भी भेजा जा सकता है। इस बात को लेकर सभी शिक्षकों से उन्होंने सतर्कता बरतने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।