जंग की तपिश के तहत लीड प्लान खबर

Apr 05, 2026 04:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान में शादी का मौसम शुरू होते ही बर्तनों की मांग बढ़ गई है। लेकिन महंगाई ने ग्राहकों की खुशी पर असर डाला है। स्टील, पीतल, कांसा और तांबा जैसे बर्तनों की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट प्रभावित हुआ है। तिलक और उपहार के लिए कांसा और पीतल के बर्तनों की मांग सबसे अधिक है।

जंग की तपिश के तहत लीड प्लान खबर

सीवान। लग्न का मौसम शुरू होने वाला है और इसके साथ ही सीवान जिले के बर्तन बाजार में रौनक लौटने लगी है। शादी-विवाह, तिलकोत्सव और अन्य मांगलिक आयोजनों को लेकर बर्तनों की मांग बढ़ने लगी है। लेकिन, इस बार बाजार में ग्राहकों की खुशी पर महंगाई का असर साफ दिख रहा है। स्टील, पीतल, कांसा, फूल और तांबा जैसे बर्तनों के दाम में तेजी आने से शादी करने वाले शादी- विवाह करनेवाले परिवारों का बजट बिगड़ने लगा है। सबसे अधिक महंगाई की मार कांसा और पीतल के बर्तनों पर पड़ी है, जिनकी मांग तिलक और उपहार के लिए अधिक रहती है।

पहले जो थाली, लोटा, गिलास या परात एक सामान्य बजट में मिल जाते थे, अब उनके लिए ग्राहकों को कहीं अधिक रकम चुकानी पड़ रही है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह बढ़ोतरी चिंता का कारण बन गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।