Weather Alert Light Rain and Fog Expected in Siwan Temperature Drop Likely मौसम का पल-पल बदलते मिजाज के बीच बारिश के आसार, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsWeather Alert Light Rain and Fog Expected in Siwan Temperature Drop Likely

मौसम का पल-पल बदलते मिजाज के बीच बारिश के आसार

सीवान/रघुनाथपुर, एक संवाददाता।वस पर कॉलेज में कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसी के तहत डीएवी पीजी कॉलेज में क्विज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में श्री बाबू प्रियदर्शी को प्रथम,...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानFri, 27 Dec 2024 03:20 PM
share Share
Follow Us on
मौसम का पल-पल बदलते मिजाज के बीच बारिश के आसार

सीवान/रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले में मौसम ने एकबार फिर से करवट ली है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों में हल्की बारिश होने के आसार है। बारिश के साथ ही घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। लोगों को अब ठंड का अहसास भी होने लगेगा। अभी तक गुलाबी ठंड का ही लोग अनुभव कर रहे थे। जिले में शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की पूरी संभावना है। इसके चलते शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार की रात तक बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है। 76 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जतायी जा रही है। दिसंबर में चार दिन शेष पर कुहासा शुरू नहीं मौसम के बदलते मिजाज से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं। इस माह में चार दिन शेष हैं, लेकिन शीतलहर और कड़ाके की ठंड अब तक नहीं पड़ी। कड़ाके की ठंड रबी फसल के लिए जरूरी भी है। उम्मीद की जा रही है बारिश के बाद ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। इधर, पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी होने से ठंड में इधर भी बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई है। बीते सप्ताह के मौसम पर पर ध्यान दें तो न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। जबकि, अधिकतम तापमान की बात करें तो वह 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का अभाव और बर्फीली पछुआ हवा की रफ्तार में कमी इसकी वजह माना जा रहा है। तापमान सामान्य से अधिक बने होने के कारण दिसंबर में अब तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। बारिश हुई तो कई फसलों को होगा फायदा अगर एक-दो दिनों में हल्की ही सही, बारिश हुई तो गेहूं समेत कई फसलों को फायदा होगा। गेहूं की फसल को बारिश से तो फायदा ही फायदा है। चना-मटर को भी इससे कोई नुकसान नहीं होने वाला है। बारिश होने से फल, फूल और सब्जियों के अलावा विभिन्न तरह की फसलों की पत्तियों में जमे धूल इस बारिश में धूल जाएंगे। इससे पौधों को प्रकाश संश्लेषण की क्रिया करने में फायदा होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।