जलजमाव से शहर और गांव का संपर्क बाधित

Apr 06, 2026 01:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान में हल्की बारिश के बाद निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे आसपास के गांवों के लोग परेशान होते हैं और बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने जलनिकासी की व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

 जलजमाव से शहर और गांव का संपर्क बाधित

सीवान। हल्की बारिश के बाद ही शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे आसपास के गांवों से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर पानी भरने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को कपड़े उठाकर चलना पड़ता है। कई जगह नालियों की सफाई नहीं होने से पानी निकासी नहीं हो पाती। ग्रामीणों का कहना है कि शहर में जलनिकासी की व्यवस्था सुधरे तो गांव वालों को भी राहत मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।