Siwan News गंडक नहर के बांध में पानी के रिसाव से अफरा-तफरी
Siwan News नौतन में गडक नहर के बांध से पानी के रिसाव ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी। तेज बहाव के कारण जनप्रतिनिधियों को सूचना दी गई, जिसके बाद उप प्रमुख ने गडक विभाग के अधिकारियों को बुलवाया। रिसाव को रोका गया और लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ साल पहले बांध टूटने से भी स्थिति गंभीर हो चुकी थी।

Siwan News नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय बाजार के समीप गडक नहर के बांध से पानी के रिसाव को देख लोग दंग रह गये। पानी के तेज बहाव से लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। गडक नहर में पानी लबालब भरा हुआ है। नहर के बांध से पानी रिसाव देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि को दिया। सूचना मिलते ही उप प्रमुख प्रसिद्ध कुमार ने इसकी सूचना गडक विभाग के वरीय पदाधिकारी को दिया। सूचना मिलते ही गडक विभाग के कई वरीय पदाधिकारी वहां पहुंच बांध से हो रहे पानी के रिसाव का मुआयना कर शीघ्र जेसीबी बुला कर बांध से हो रहे पानी के रिसाव को दुरुस्त कर दिया गया।
जिसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली। कुछ साल पहले भी गडक नहर के बांध टूटने से नहर का पानी लोगों के घरों दुकानों व खेतों में भर गया था। जिस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा था। उसी के कारण लोगों के अंदर भय का माहौल बना हुआ था।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


