वीएसएस के प्रशिक्षण कार्यक्रम में समिति की भूमिका की दी जानकारी
रघुनाथपुर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवादा में वीएसएस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यह प्रशिक्षण 5 से 7 मार्च तक चलेगा और इसका उद्देश्य विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को सशक्त बनाना है। शिक्षकों ने इसे उपयोगी बताया और अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।

रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवादा में वीएसएस प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ गुरुवार को हो गया। इसका उद्घाटन संकुल संचालक सह प्रधानाध्यापक संजय चौहान, समन्वयक सह प्रधानाध्यापक राकेश सिंह, मास्टर ट्रेनर श्रीकृष्णा सिंह, अनुपमा प्रियदर्शिनी, प्रधानाध्यापक साहेब हुसैन एवं वरिष्ठ शिक्षक मंतोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 5 मार्च से 7 मार्च तक चलने वाले इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों (अभिभावकों, शिक्षकों) को सशक्त बनाकर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षा की गुणवत्ता और ढांचागत विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह प्रशिक्षण मध्याह्न भोजन की निगरानी, नामांकन बढ़ाने, बाल अधिकारों की रक्षा और वित्तीय प्रबंधन के लिए सामुदायिक उत्तरदायित्व को मजबूत करता है।
इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके लिए बहुत उपयोगी होगा और वे अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं। इस अवसर पर एनपीएस बनकट मनचक, यूएमएस नरहन, एमएस हरपुर, बीएमसी मकतब रघुनाथपुर, एनपीएस अहिर टोला रघुनाथपुर, यूएमएस मुरारपट्टी, एमएस नवादा के प्रधानाध्यापक रंजीत राम, इन्दु देवी, रमेश राम, नसरुद्दीन अंसारी, प्रेमचंद्र प्रभाकर, साहब हुसैन, मीना कुमारी, राकेश सिंह अपने विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


