राजनीतिक दलों का भोजन, ठहरने की सुविधा नहीं लेंगे चुनाव कर्मी

राजनीतिक दलों का भोजन, ठहरने की सुविधा नहीं लेंगे चुनाव कर्मी

संक्षेप:

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है। स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त, एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने को...

Nov 05, 2025 12:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है। स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त, एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी का सिलसिला अंतिम चरण में चल रहा है। इस बीच, डीएवी पीजी कॉलेज में दरौली, रघुनाथपुर व दरौंदा विधानसभा के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर पर मतदान पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त रूप से ब्रीफिंग हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश ने शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने का पाठ पढ़ाया। डीएम ने कहा कि मतदान पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को किसी भी राजनीतिक दलों का भोजन करने व ठहरने की सुविधा नहीं लेने की बात कही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि ईवीएम की सुरक्षा हर हाल में सुरक्षित करें, मतदाता का मोबाइल मतदान केन्द्र के बाहर हैंगर में रखना सुनिश्चित करेंगे। वीवीपैट की सुरक्षा बल्ब की रोशनी व धूप से सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। सभी मतदान केन्द्रों पर मेडिकल टीम के साथ डॉक्टर का संपर्क नंबर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले भर में 6 नवंबर 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न किया जाना है। इसके लिए मतदान पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेवारी अति महत्वपूर्ण है। किसी भी हालत में लापरवाही नहीं हो, निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्ण निगरानी रखी जा रही है। किसी प्रकार की कोई असावधानी नहीं हो, इसका विशेष ख्याल रखेंगे ,लापरवाही बरतने वालों पर निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, संयुक्त ब्रीफिंग में उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमन ने पीपीटी के माध्यम से संबंधित मतदान पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारी को मतदान कार्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। सुदूर क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में डीएम ने कहा कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी व भय मुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न किया जाना है। प्रचार कार्य समाप्त होने के बाद सेक्टर पदाधिकारी मंगलवार को प्रचार प्रसार समाप्ति के बाद साइलेंस पीरियड में गांव के सुदूर क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करेंगे। सभी सेक्टर व पुलिस पदाधिकारी स्थानीय थाना अध्यक्ष से संपर्क में रहेंगे, ताकि किसी भी समस्या का समाधान तुरंत किया जा सके। डीएम ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी किसी भी राजनीतिक दलों की सेवा नहीं लेंगे। होटलों में या उनका दिया भोजन नहीं प्राप्त करेंगे। अपने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल बूथों पर अलर्ट रहेंगे, लापरवाही नहीं बरतेंगे। छोटी सी छोटी घटना की सूचना तुरंत उपलब्ध कराएंगे। आम मतदाता को सुरक्षा का विश्वास दिलाएं, सीएपीएफ से लगातार संपर्क में रहें, उनका सहयोग प्राप्त करें। किसी भी समस्या का निदान तुरंत सुनिश्चित करें। पोल्ड ईवीएम वज्र गृह पहुंचने तक अपने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। मतदान के दिन चुनाव अभिकर्ता के पास मोबाइल नहीं हो इस बात की विशेष निगरानी रखेंगे। देर रात्रि में मतदान प्रक्रिया समाप्ति के बाद पोल्ड ईवीएम का एस्कॉर्ट सुनिश्चित करेंगे। भीड़ तंत्र इकट्ठी नहीं होने देंगे। संदिग्धों पर निगरानी सुनिश्चित करेंगे।